मानव संसाधन प्रबंधन एवं सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन - Human Resource Management and Overall Quality Management

मानव संसाधन प्रबंधन एवं सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन - Human Resource Management and Overall Quality Management


मानव संसाधन प्रबंधक, सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन को कई प्रकार से प्रस्तावित एवं क्रियान्वित कर सकते हैं:


1. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन की तकनीकों के उपयोगों को चिह्नित कर सकते हैं।


2. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन को प्रस्तावित करने हेतु संचार अथवा सम्प्रेषण प्रणाली को विकसित कर सकते हैं तथा गुणवत्ता के प्रति जागरूकता में वृद्धि कर सकते हैं।


3. लोगों का ध्यानपूर्वक चयन करना तथा उनको प्रशिक्षण देना, जिससे की सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन का क्रियान्वन करने के लिए उपयुक्त कौशल विद्यमान हों।


4. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के दर्शन के साथ मूल्यांकनों की तुलना करना।


5. नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रतिफल योजनाओं ( reward schemes) का स्थापन करना।


6. कमज़ोर पक्षों को चिह्नित करने के लिए कार्मचारी-अभिवृत्त तथा संगठनात्मक वातावरण सर्वेक्षण करना; साथ ही साथ सुधार के प्रयासों पर ध्यान देना।


7. गुणवत्तायुक्त तथा नैतिक अंकेक्षण करना।


8. सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी इकाइयों से अपने संगठन के सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के अनुप्रयोगों की तुलना करना तथा निरंतर उनसे आगे निकलने का प्रयास करना ।


9. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन को व्यवसाय करने के एक निरंतर एवं व्यवस्थित अनुशासन के तौर पर अपनाना।


10. शीर्ष प्रबंधन को गुणवत्ता की भाषा एवं सिद्धांतों को अवश्य अपनाना चाहिए, प्रक्रियाओं का अनुसरण करना चाहिए, दूसरों के लिए उदाहरण स्थापित करने चाहिए तथा कर्मचारियों का मार्गदर्शन करना चाहिए।


सम्पूर्ण गुणवत्ता मानव संसाधन प्रबंधन (Total Quality HRM) में सभी कर्मचारी, गुणवत्ता सुधार प्रक्रिया में हृदय से मेहनतपूर्वक सहभागिता देते हैं।

कर्मचारियों की आवश्यक्ताओं की पूर्ति के लिए लाभों एवं प्रतिफल का प्रारूप तैयार करने हेतु चैतन्य प्रयास होते हैं। संगठन के कर्मचारियों के साथ ग्राहकों की तरह व्यवहार किया जाता है। उत्कृष्ट निष्पादन समूहों के चयन से पहले 3600 मूल्यांकन किया जाता है जिसमें प्रत्येक कर्मचारी का मूल्यांकन उसके अधिकारियों, सहकर्मियों, अधीनस्थों, तथा उसके स्वयं के द्वारा किया जाता है। तथ्य पर आधारित निर्णयों को प्रोत्साहित किया जाता है। विभिन्न स्तरों पर कार्यरत लोगों के द्वारा प्रस्तावित छोटे-छोटे विचारों के माध्यम से निरंतर सुधार एवं प्रगति को महत्त्व दिया जाता है। सभी कर्मचारियों के बीच सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया जाता है। सभी कोनों से सुझावों का स्वागत होता है। सम्पूर्ण गुणवत्ता मानव संसाधन प्रबंधन (Total Quality HRM) का सार लोगों की देखभाल करना है अर्थात, लोग गुणवत्ता का ध्यान रखें, इसके लिए लोगों का ध्यान रखना आवश्यक है।"