मानव संसाधन प्रबंधन के कार्य - Human Resource Management Functions

मानव संसाधन प्रबंधन के कार्य - Human Resource Management Functions


संगठन में नीतियों, कार्यक्रमों और प्रथाओं के साथ-साथ, आठ प्रमुख मानव संसाधन प्रबंधन कार्यों की पहचान की गई है जो इस प्रकार हैं:


1. नियोजनः संगठन की रणनीतियों, आंतरिक ताकत और कमजोरियों, उसकी संरचना, संस्कृति, प्रौद्योगिकी और नेतृत्व के प्रकाश में भविष्य की मानव संसाधन आवश्यकताओं का पूर्वानुमान के आधार पर निर्धारण करना।


2. स्टाफिंग : संगठन में विभिन्न पदों को भरने के लिए उचित कौशल, योग्यता, ज्ञान और अनुभव वाले मानव संसाधनों को उपलब्ध कराना। मानव संसाधन नियोजन, कार्य-विश्लेषण, भर्ती और चयन प्रमुख कार्य हैं।


3. विकास: उपयुक्त ज्ञान और कौशल के साथ अपने कार्य में संतोषजनक ढंग से प्रदर्शन को सुनिश्चित करने लिए या संगठन में अग्रिम रहने के लिए, कर्मचारियों की सीखने की आवश्यकताओं का विश्लेषण करना। निष्पादन मूल्यांकन के द्वारा कर्मचारियों के प्रमुख कौशल और दक्षताओं की पहचान की सकती है।


4. निरीक्षण: पुरस्कार अथवा प्रोत्साहन योजना का प्रारूप तैयार करना एवं उसका प्रशासन करना। प्रमुख मानव संसाधन प्रथाओं में कार्य मूल्यांकन, निष्पादन मूल्यांकन, वेतन और लाभ शामिल हैं। 


5. संभरणः एक सक्षम कार्यबल को बनाए रखने तथा वैधानिक मानकों और नियमों का पालन करने के लिए कार्य स्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण नीतियों की निरीक्षण एवं प्रशासन करना ।


6. संबंधों का प्रबंध: इसके अंतर्गत गैर-संघ या श्रम संघ वाले संगठनों में कर्मचारी सहभागिता अथवा भागीदारी की योजनाएं शामिल हैं। श्रम-संघ वाले संगठनों में इसके अंतर्गत सामूहिक समझौते अथवा सौदेबाजी का प्रशासन तथा उन पर आधारित अनुबंध आते हैं।


7. परिवर्तन प्रबंध: यह भविष्य की कल्पना करने हेतु दृष्टि को विकसित करने के लिए दूसरों की मदद करने, इस दृष्टि अथवा कल्पना को संगठन में संप्रेषित करने, निष्पादन के लिए स्पष्ट अपेक्षाओं/ मानकों की स्थापना करने, लोगों को पुनर्गठित करने की क्षमता विकसित करने तथा अन्य संसाधनों के पुनः आवंटन करने से सम्बंधित है।


8. मूल्यांकन: ऐसी प्रक्रियाओं को विकसित करना जिनसे मानव संसाधन प्रथाओं के मूल्य वर्धित घटकों तथा संगठन के सम्पूर्ण मानव संसाधन प्रणाली का मापन, मूल्यांकन एवं सम्प्रेषण किया जा सके।