विभिन्न स्तरों पर मानव संसाधन नियोजन - Human resource planning at different levels

विभिन्न स्तरों पर मानव संसाधन नियोजन - Human resource planning at different levels


मानव संसाधन नियोजन विभिन्न संगठनों के द्वारा अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर की जाती है। एक औद्योगिक संगठन में मानवीय नियोजन के विभिन्न स्तर है:


राष्ट्रीयः केंद्रीय सरकार सारे राष्ट्र के लिए मानव संसाधन की योजना बनाता है। यह राष्ट्रीय स्तर पर मानवीय मांग के लिए और पूर्ति के लिए पूर्वाभास करता है।


क्षेत्रीय: केंद्र और राज्य सरकारें क्षेत्रीय स्तर पर मानव संसाधन की मांग के लिए योजना बनाती है। यह कुछ विशेष विभागों की जरूरतों को संतुष्ट करने में सहायक है, जैसे- कृषि विभाग, वाणिज्य विभाग और सेवा विभाग।


औद्योगिक: इस तरह की योजना एक विशेष उद्योग की शक्ति की जरुरत को पूरा करने के लिए की जाती है, जैसे- इंजीनियरिंग, भारी उद्योग, पेपर उद्योग, उपभोक्ता वस्तु उद्योग, जन उपयोगी, सीमेंट उद्योग आदि ।


इकाई: एक संगठन की मानवीय मांगों का अनुमान लगाने के लिए इकाई स्तर को पूरा किया जाता है जो कि व्यापारिक योजना के उपर निर्भर होते हैं। विभागीय: एक कंपनी विभिन्न विशेष विभागों की शक्ति जरुरतों को पूरा करने के लिए इस स्तर पर योजना बनाती है। जैसे- विपणन विभाग, उत्पादन विभाग, वित्त विभाग आदि । कार्यः इस स्तर की योजना एक विशेष कार्य परिवार की मानव संसाधन की जरुरतों को पूरा करती है। उदाहरण के लिए, विपणन विभाग या उत्पादन विभाग की माग ।