विपणन अनुसंधान में महत्व - Importance in Marketing Research
विपणन अनुसंधान में महत्व - Importance in Marketing Research
आकड़ों के संकलन के बाद उन्हें विभिन्न सजातीय वर्गों में बाटना अति महत्वपूर्ण होता है जिससे अग्र लाभ प्राप्त होते हैं-
(i) बिखरे हुए अव्यवस्थित तथ्यों को सक्षिप्त रूप प्रदान किया जा सकता है।
(ii) जटिल तथा असम्बद्ध तथ्यों को निष्कर्ष निकालने योग्य एवं सरल बनाया जा सकता है।
(iii) समानताओं एवं असमानताओं को समझा जा सकता है।
(iv) तुलनात्मक आधार स्थापित होता है।
(v) महत्वपूर्ण तथा महत्वहीन तथ्यों को अलग-अलग किया जा सकता है।
(vi) सारणीय एवं विश्लेषण हेतु आधार प्रदान करता है।
आदर्श वर्गीकरण के लिए निम्न बातें आवश्यक है-
(i) वर्गीकरण अति व्यापक होना चाहिए, ताकि कोई इकाई छूट न पाये।
(ii) वर्गों का निर्धारण स्पष्ट, सरल तथा असंदिग्ध होना चाहिए।
(iii) स्थिरता होनी चाहिए।
(iv) अनुसंधान उद्देश्य के अनुकूल वर्ग प्ररचना की जानी चाहिए।
(v) प्रत्येक वर्ग की इकाइयों में सजातीय होनी चाहिए।
(vi) वर्गीकरण की व्ययस्था लोचशील होनी चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों