राष्ट्रीय आय की गणना का महत्व - Importance of Calculation of National Income
राष्ट्रीय आय की गणना का महत्व - Importance of Calculation of National Income
राष्ट्रीय आय की गणना का निम्नलिखित उपयोगितायें हैं :
1. लोगों के जीवन स्तर के बोर में ज्ञान राष्ट्रीय आय से सम्बन्धित आकडों से लोगों के रहन सहन के स्तर की अनुमान लगाया जा सकता है, क्योंकि राष्ट्रीय आय की वृद्धि से प्रति व्यक्ति औसत आय में वृद्धि होने से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में वृद्धि होती है।
2. आर्थिक नीति के निर्धारण में सहायक इससे सरकार को अपनी आर्थिक नीति ठीक दशा में निर्धारित करने में सहायता मिलती है। प्रत्येक सरकार राष्ट्रीय कार्य के आंकड़ों के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था का सच्चा चित्रा प्राप्त कर लेती है और तदनुसार ही अपनी साख मुद्रा, निवेश, रोजगार एवं बजट सम्बन्धी नीति का निर्माण ।
123453. आर्थिक उन्नति का तुलनात्मक अध्ययन इसकी सहायता से देश में हुई आर्थिक प्रगति का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकता है। अन्य देशों से भी तुलना सम्भव हो पाती है।
4. आर्थिक नियोजन के लिये विशेष महत्व इसी के आधार पर आर्थिक योजनाओं का निर्माण होता है, क्यो कि राष्ट्रीय आय कितनी है ? कितने समय में कितनी वृद्धि हुई हैं ? क्या साधन है ? यह सब निश्चित करना पड़ता है।
5. देश के आर्थिक कल्याण का सूचक प्रो० मार्शल के अनुसार "अन्य बातों के थितर रहने पर किसी देश की राष्ट्रीय आय जितनी अधिक होती है, उस देश का आर्थिक कल्याण भी उतना ही अधिक समझा जाता है।"
123456. समाज के विभिन वर्गों में आय के वितरण का अनुमान » राष्ट्रीय आय के आंकड़ों से समाज के विभिन्न वर्गों में आय के वितरण का भी ज्ञान हो जाता है, और उस प्रकार आय की असमानताओं को दूर करने के लिये आवश्यक केवल उठाये जा सकते हैं।
7. आय व्यय और बचत का अनुमान » उसके द्वारा आय व्यय और बचत का अनुमान लगाया जा सकता है और उन्हें उचित अनुपात में रखने की दशा में प्रयत्न किये जा सकते है।
8. अर्थव्यवस्था के दोषों को दूर करने में सहायक - राष्ट्रीय आय के आंकडे इस बात की जानकारी देते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था में कौन से दोष विद्यमान हैं जिनके कारण आर्थिक विकास नहीं हो या रहा है। इस ज्ञान के आधार पर इन दोषों को दूर करने के उपाय किये जा सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों