पूर्व परीक्षण का विपणन अनुसंधान में महत्व - Importance of Pre-testing in Marketing Research

पूर्व परीक्षण का विपणन अनुसंधान में महत्व - Importance of Pre-testing in Marketing Research


पूर्व परीक्षण अवधारणा का विपणन अनुसंधान में महत्वपूर्ण स्थान है। चूँकि विपणनकर्ता को जोखिम एवं अनिश्चितताओं के मध्य कार्य करना होता है। अतः निम्न परिस्थितियों में पूर्व परीक्षण अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है -


(i) नया उत्पाद प्रस्तुतिकरण


(ii) नये बाजार खोजना


(iii) विक्रय संवर्द्धन मिरण में परिवर्तन


(iv) मूल्य में परिवर्तन


(v) उत्पाद के आकार, रंग, भार किस्म आदि में परिवर्तन


डोनाल्ड पी. रोबिन का मत है कि विपणन समस्याओं की प्रकृति अत्यधिक जटिल, अनियमित तथा प्रभावपूर्ण होती है अतः किसी भी विपणन समस्या के संबध में अंतिम निर्णयन से पूर्व परीक्षण करना आवश्यक होता है ताकि संभावित अनावश्यक जोखिमों से बचा जा सके। सार रूप में, पूर्व परीक्षण से निम्न लाभ होते है- 


1. अनेक विकल्पों के मध्य सर्वोत्तम विकल्प को चुनने में सहायता मिलती है।


2- इसमें यह ज्ञात होता है कि कौन-सी योजना, पद्धति, उपकरण बेहतर है तथा किस में सुधार की आवश्यकता है।


3. यह परीक्षण उन स्रोतों के प्रति भी जागरुक कर देता है जोकि निर्भर योग्य नही है


4- अनुसंधान की अनेक सभावित जोखिमों से रक्षा होती है और कार्य को सफलता की ओर अग्रसर करती है।


5. योजना, पद्धति, उपकरण, विधि आदि की वास्तविक उपयोगिता ज्ञात हो जाती है।


6. इससे निदर्श के ठीक और पर्याप्त होने की जानकारी मिल जाती है


7. यह भी ज्ञात होता है कि उपकरणों, पद्धतियों तथा योजनाओं का किस प्रकार सर्वोत्तम उपयोग किया जाता है।