चयन पद्धति का महत्व - importance of selection method
चयन पद्धति का महत्व - importance of selection method
किसी भी संगठन की सफलता कर्मचारी पर निर्भर करती है और यह तभी संभव है। कि कर्मचारी का चयन, निष्पक्ष चयन पद्धति से किया जाए। कर्मचारी का चयन प्रबंधन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। चयन का महत्व निम्नलिखित है-
1. योग्य कर्मचारी का चयन चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण कार्य रिक्त पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार में से योग्य कर्मचारी का चयन करना है। यह प्रक्रिया कई चरण में होती है। इसमें वांछित उम्मीदवार को रखकर अन्य उम्मीदवार को अलग कर दिया जाता है
2. कम लागत में प्रशिक्षण - उम्मीदवार का सही चयन से प्रशिक्षण लागत कम हो जाती है, क्योंकि योग्य कर्मचारी पर अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है
उसके सीखने की क्षमता अच्छी होने के कारण उसे कोई भी कार्य का तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में अधिक समय नहीं लगता है।
संगठन कर्मचारी के व्यक्तिव के अधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकता है, इसमें उसे कम लागत कम समय में अधिक प्रशिक्षण देकर अधिक लाभ प्राप्त होगा।
3. कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण कर्मचारियों का सही चयन संगठन की अनेक समस्याओं को दूर कर सकता है, जैसे- अनुपस्थिति, आलसी, कामचोरी कर्मचारियों का चयन नहीं हो पाना है। यदि कर्मचारी के संगठन से श्रम संबध अच्छे होते हैं, तो कर्मचारी भी संगठन पर भरोसा कर अच्छे कार्य का प्रदर्शन करता है।
वार्तालाप में शामिल हों