प्रशिक्षण का महत्व - importance of training
प्रशिक्षण का महत्व - importance of training
प्रशिक्षण आज के व्यावसायिक औद्योगिक क्रांति के दौर में व्यवसाय और उद्योग को सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए बहुत आवश्यक हो गया है। व्यवसाय को निरंतर चलाने, विकसित करने के लिए प्रशिक्षण समय-समय पर होते रहना चाहिए जैसे मोटर साइकिल, कार को आगे बढ़ने के लिए पेट्रोल की आवश्यकता होती है, मनुष्य को जीवित रहने के लिए भोजन-पानी की आवश्यकता होती है उसी प्रकार व्यावसाय, उद्योग के विकास के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
प्रशिक्षण पुराने कर्मचारी के लिए भी उतना ही आवश्यक है जितना नए कर्मचारी के लिए प्रशिक्षण और विकास से कर्मचारियों की कार्यक्षमता, कार्य कुशलता,
मनोबल का विकास होता है। प्रशिक्षण कर्मचारियों की कमियों को बताकर उसे दूर करने में मदद करता है। यह कर्मचारियों के व्यक्तित्व का विकास करने में सहायक सिद्ध होता है। यही कर्मचारी में पदोन्नति, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। व्यवसाय में होने वाली बर्बादी को भी कम करता है। कर्मचारी में संगठन के प्रति विश्वास की भावना बनाए रखता है।
आज की प्रतियोगिता के युग में किसी भी व्यापार को बने रहने के लिए मेहनती कर्मचारी की आवश्यकता पड़ती है और कर्मचारी की संगठन से जुड़े रहने और अपनी गलती सुधार कर आगे बढ़ने में प्रशिक्षण सहायता करता है।
प्रशिक्षण कर्मचारी के साथ-साथ संगठन के लिए भी आवश्यक होता है। संगठन की उत्पादकता, लाभ और गुणवत्ता को बढ़ाने में प्रशिक्षण मदद करता है। प्रशिक्षण कार्य की रूपरेखा निर्धारित करने में सहायक सिद्ध होता है, जिससे संगठन के कार्य को निश्चित समय में पूरा करना आसान हो जाता है। किसी संगठन को सफलता से चलाने के लिए कुशल, योग्य और समर्पित कर्मचारी की आवश्यकता होती है यह आवश्यकता प्रशिक्षण द्वारा ही पूरी होती है प्रशिक्षण कर्मचारी को नई-नई तकनीक का अनुभव कराता है उनकी कमी बताकर, उसे दूर करने में सहायता करता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है। संगठन की छवि और ख्याति का निर्माण करने और उसे बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण वरदान है।
प्रशिक्षण औधोगिक संबंध को मजबूत करने में सहायता करता है, जिससे उद्योग का विकास होता है। यह कम लागत पर उच्च स्तर के कार्य करने में सहायता करता है। कार्य समायोजना तथा विशिष्टीकरण के प्रयोग हेतु संस्थागत सूचनाओं को कर्मचारी तक पहुँचाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों