कार्य विवरण का महत्व , भूमिकाएं एवं दायित्व - Importance, Roles and Responsibilities of Job Description
कार्य विवरण का महत्व , भूमिकाएं एवं दायित्व - Importance, Roles and Responsibilities of Job Description
कार्य विवरण नौकरी से सम्बंधित तथ्यों की सूची में सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व है। कार्य विवरण नौकरी से संबंधित सभी आवश्यक विवरण देता है। विवरण जो यह तय कर सकता है कि पद/ कार्य प्रासंगिक अर्थात योग्यतानुसार है अथवा नहीं। कार्य विवरण दस्तावेज में योग्यताएं, भूमिकाएं, दायित्व आदि सम्मिलित होते हैं, जो किसी विशेष भूमिका से क्या अपेक्षित है का स्पष्ट चित्रण करते हैं।
भूमिकाएं एवं दायित्व
किसी कार्य विवरण में संगठन में कर्मचारियों/ पदों के अन्य लोगों के साथ संबंध सम्मिलित हो सकते हैं,
जैसे ते पर्यवेक्षी स्तर, प्रबंधकीय आवश्यकताएं, और अन्य सहयोगियों के साथ संबंध।
लक्ष्य
कार्य विवरण को मात्र वर्तमान स्थिति को, या वर्तमान में अपेक्षित कार्यों को समझाए जाने तक के लिए सीमित नहीं होना चाहिए। यह भविष्य में क्या हासिल किया जा सकता है, इसके लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों