गलत मात्रा में सुपुर्दगी की दशा में - In case of wrong quantity delivery
गलत मात्रा में सुपुर्दगी की दशा में - In case of wrong quantity delivery
यदि अनुबंध में तय की गई मात्रा से कम-अधिक या अन्य माल के साथ मिलाकर माल को भेजा जाता है तो उससे संबंधित निम्नलिखित व्यवस्थाएँ वस्तु विक्रय अधिनियम में दी गई है -
1. कम मात्रा की दशा में यदि विक्रेता क्रेता को निश्चित मात्रा से कम माल सुपुर्दगी हेतु भेजता है तो क्रेता को यह अधिकार है कि वह माल की सुपुर्दगी लेने से इन्कार कर दे किंतु वह स्वीकार कर लेता है। तो उसे पूर्व में निश्चित की गई दर से भुगतान सुनिश्चित करना होगा। उदाहरण के लिए सोहन, मोहन की 50 वाशिंग मशीन बेचने का अनुबंध करता है। परन्तु केवल 25 वाशिंग मशीन सुपुर्दगी के लिए भेजता है। यहाँ पर मोहन यदि चाहे तो वाशिंग मशीन लेने से इन्कार कर सकता है। परंतु यदि वह उन्हें स्वीकार कर लेता है तो उसे अनुबंध की दर के अनुसार उनका मूल्य चुकाना होगा।
2. अधिक मात्रा की दशा में यदि विक्रेता क्रेता को निश्चित मात्रा से अधिक माल सुपुर्दगी हेतु भेजता है। तो क्रेता को यह अधिकार होता है कि वह अनुबंध के अनुसार माल स्वीकार कर शेष माल लेने से इन्कार कर सकता है अथवा यदि वह सम्पूर्णमाल स्वीकार कर लेता है तो उसे संपूर्ण माल का मूल्य अनुबंध की दर के अनुसार चुकाना होगा।
3. विभिन्न विवरण के माल के साथ मिलाने पर - यदि विक्रेता क्रेता को अनुबंध किय गये माल साथ भिन्न विवरण के माल का मिश्रित कर सुपुर्द करता है तो क्रेता अनुबंध के अनुसार माल स्वीकार कर सकता है। तथा शेष माल लेने से इन्कार कर सकता है अथवा वह संपूर्ण माल को लेने से इन्कार कर सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों