भारत, चीन व पाकिस्तान विकास पथ - India, China and Pakistan Growth Path
भारत, चीन व पाकिस्तान विकास पथ - India, China and Pakistan Growth Path
भारत के दो प्रमुख पड़ोसी देश है- उत्तर में चीन व पश्चिम में पाकिस्तान । राजनीतिक तौर पर भारत इन दोनों राष्ट्रों से भिन्न है किंतु इन सभी देशों की विकासात्मक नीतियों में अनेक समानताएं है। तीनों देशों ने विकास पथ पर एक ही समय अपनाया है। भारत और पाकिस्तान 1947 में स्वतंत्र हुए, जबकि चीन गणराज्य की स्थापना 1949 में हुई। उस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने भाषण में कहा था यद्यपि भारत और चीन के बीच विचारधारा में बहुत भेद हैं, लेकिन नए और क्रांतिकारी परिवर्तन एशिया की नई भावना और नई शक्ति के प्रतीक हैं जो एशिया के देशों में साकार रूप ग्रहण कर रहे हैं।
तीनों देशों ने एक ही प्रकार से अपनी विकास नीतिया तैयार करना शुरू किया था।
भारत ने 1951-56 में प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा की और पाकिस्तान ने 1956 में अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना को घोषणा की थी जिसे मध्यकालिक विकास योजना भी कहा जाता था। चीन ने 1953 में अपनी पहली पंचवर्षीय योजना की घोषणा की। 1998 तक पाकिस्तान की आठ पंचवर्षीय योजनाओं ने काम किया, जबकि चीन की दसवीं पंचवर्षीय योजना 2001-06 थी। भारत की ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना 2007-12 पर आधारित थी। भारत और पाकिस्तान ने समान नीतिया अपनाई, जैसे- बृहत् सार्वजनिक क्षेत्र का सृजन और सामाजिक विकास पर सार्वजनिक व्यय। 1980 तक तीनों देशों की संवृद्धि तथा प्रति व्यक्ति आय समान थी। एक दूसरे की तुलना में आज उनकी स्थिति क्या है? इस प्रश्न का उत्तर देने से पहले हम चीन और पाकिस्तान की विकास नीतियों के ऐतिहासिक पथ की जानकारी लें। पिछली तीन इकाइयों का अध्ययन करने के बाद हम अब यह जानते हैं कि भारत स्वतंत्रता प्राप्ति के समय कौन सी नीतिया अपनाता रहा है।
वार्तालाप में शामिल हों