भारत की आयात नीति - India's Import Policy

भारत की आयात नीति - India's Import Policy


भारत में योजनाओं के दौरान आयात प्रक्रिया को काफी उदार बनाया गया है परन्तु विशेष तौर पर आयात प्रतिबंध तथा आयात प्रतिस्थापन की ओर ही ध्यान दिया गया है। आयात नीति का उद्देश्य विकास प्रेरित था ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। इस नीति की मुख्य विशेषताएं निम्न थी- 


(i) उन वस्तुओं का आयात बन्द कर देना चाहिए जो देश में उत्पन्न हो सकती है।


(ii) ऐसी वस्तुओं का आयात अधिक करना चाहिए जिससे औद्योगीकरण में वृद्धि हो ।


(iii) कम से कम आय करना चाहिए ताकि विदेशी मुद्रा को बचाया जा सके।


(iv) आयात का उद्देश्य भुगतान शेप की प्रतिकूल स्थिति को सुधारना है इसलिए आयात के स्वरूप में इस प्रकार परिवर्तन करना चाहिए कि निर्यात प्रोत्साहन तीव्र हो सके।