अंतरराष्ट्रीय विपणन सम्मिश्र , उत्पाद निर्णय - International Marketing Complex, Product Decisions

अंतरराष्ट्रीय विपणन सम्मिश्र , उत्पाद निर्णय - International Marketing Complex, Product Decisions


अंतरराष्ट्रीय विपणन सम्मिश्र के मुख्य तत्व है- उत्पाद कीमत, वितरण, संवर्द्धन तथा बाडिंग निर्णय । 


उत्पाद निर्णय


उत्पाद विपणन कियाओं का प्रारंभिक बिंदु है उत्पाद के बिना कोई भी विपणन किया नहीं की जा सकती उत्पाद में भौतिक उत्पाद व सेवाएं भी शामिल की जाती हैं इसमे उत्पाद के दृश्य व अदृश्य गुणों को शामिल किया जाता है।


(i) विलियम जे स्टैटन के अनुसार उत्पाद दृश्यगत व अदृश्यगत गुणों का सम्मिश्रण है। इसमें पैकेजिंग, रंग, कीमत, निर्माता व फुटकर विक्रेता की सेवाएं शामिल हैं जिन्हें उपभोक्ता अपनी आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के लिए स्वीकार कर सकता है।"


(ii) फिलिप कोटलर के अनुसार, उत्पाद केता को संतुष्टि व सुविधाएं प्रदान करने की क्षमता वाली भौतिक सेवाओं व चिह्नित विशेषताओं का समूह है। सभी विपणन कियाएं जैसे कीमत निर्धारण, वितरण, विक्रय संवर्द्धन, विज्ञापन, वैयक्तिक विकय आदि की प्रकृति, क्वालिटी की अन्य विशेषताओं पर निर्भर करती है। उत्पाद पर ही कंपनी का जीवन चक, लाभ, विकय आदि निर्भर करते है। उत्पाद नियोजन व विकास में यदि कोई गलत निर्णय ले लिया जाता है तो इससे व्यवसाय बंद होने की स्थिति भी आ सकती है अंतरराष्ट्रीय विपणन में विभिन्न देशों के विपणन में भिन्नता होने के कारण उत्पाद नियोजन प विकास एक जटिल प्रक्रिया है। अब वैश्विक कंपनियों विभिन्न देशों की स्थानीय आवश्यकताओं पसंद, रूचि फैशन, संस्कृति को ध्यान में रखते हुए अनुरूप उत्पाद बनाती हैं।