अन्तरपणन कियाए - Interpolated

अन्तरपणन कियाए - Interpolated


विभिन्न मुद्रा बाजारों में किसी मुद्रा की विनिमय दरों में अन्तर होने पर लाभाजन की दृष्टि से सस्ते बाजार में मुद्रा खरीद कर उसे महंगे बाजार में बेचना अन्तरपणन की क्रियाएँ कहलाती है। दो देशों के बीच इस किया को एक उदाहरण द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है। न्यूयार्क तथा लन्दन के मुद्रा बाजारों में मान लीजिए, विनिमय दर कमश: 1 पौण्ड 3 डालर तथा 1 पौण्ड =3.05 डालर है अमेरिकी व्यापारी अथवा बैंकों के प्रतिनिधि पौण्ड को 3 डालर की दर पर न्यूयार्क विनिमय बाजार से खरीद कर 3.05 डालर की दर से लन्दन के बाजार में बेच देंगे। इससे उन्हें प्रति पौण्ड 8 सेन्ट का लाभ हो जायेंगा। इस प्रकार की किया तब तक चलती रहेगी जब तक दोनों बाजारों में विनिमय दर समान नहीं हो जाती है कभी-कभी तो अन्तरपणन की कियाए अनेक मुद्राओं के लिए एक साथ की जाती है जिस किसी मुदा के लेन-देन में लाभ दिखायी पड़ता है तत्काल अन्तरपणन का कार्य आरम्भ हो जाता है जैसे डालर का पौण्ड, पौण्ड का फेंक, फेंक का मार्क, मार्क का रूपये में लाभार्जन के लिए परिवर्तन किया जा सकता है।