नौकरी की डिजाईन - job design
नौकरी की डिजाईन - job design
प्रत्येक संगठन में कर्मचारी संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य करते है। लेकिन सभी कर्मचारियों की क्षमताएं एक समान नहीं होती है। कर्मचारियों को संगठन में एक साथ काम करना होता है। कर्मचारियों की क्षमता के आधार पर कार्य दिया जाता है, ताकि वह संगठन के लक्ष्य प्राप्त करने में योग्यदान दे सके। प्रत्येक कर्मचारी को उसकी क्षमता एवं चातुर्य के अनुसार संबंधित विभाग में एक निश्चित कार्य सौंपने या कार्य का वितरण हो जाने से कर्तव्यों व दायित्वों से बचने का अवसर नहीं मिलता है।
इससे कर्मचारी को पता रहता है की उसे क्या करना है।
अतः नौकरी की डिजाइन, कार्य विश्लेषण के लिए एक तर्कसंगत अनुक्रमक है। यह निश्चित उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु कार्य की एक इकाई के अंतर्गत कार्यों, कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों को व्यवस्थित रुप देने के लिए प्रयास करता है। नौकरी की डिजाईन का संगठन एवं कर्मचारियों के उद्देश्यों पर एक निर्णायक प्रभाव पड़ता है।
वार्तालाप में शामिल हों