नौकरी मूल्यांकन के उद्देश्य - Job Evaluation Objectives

नौकरी मूल्यांकन के उद्देश्य - Job Evaluation Objectives


नौकरी मूल्यांकन कार्य अंकन की एक पद्धति है। यह मजदूरी संरचना निर्धारित करने की विधि है। नौकरी मूल्यांकन प्रक्रिया का उद्देश्य पारिश्रमिक और वेतन में आंतरिक एवं बाह्य अनुकूलता प्राप्त करना है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार नौकरी मूल्यांकन के दो प्रमुख उद्देश्य हैं।


• विवेकपूर्ण तथ्यों के आधार पर कार्य का सापेक्षिक मूल्य निर्धारित करना तथा समान स्तर पर समान कार्यों के लिए वेतन का निर्धारण करना ।


• सामान्यतः नौकरी मूल्यांकन निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है :


• मजदूरी एवं वेतन संरचना की विसंगति को दूर करना ।


• कार्य श्रेणी का निर्धारण कर मजदूरी संरचना दर को सरल बनाना।


• वेतन तथा मजदूरी निर्धारण में व्यक्तिगत ईर्ष्या, द्वेष तथा पूर्वाग्रह को मिटाना ।


• प्रत्येक कार्य के लिए न्यूनतम तथा अधिकतम मजदूरी व वेतन का निर्धारण करना ।


• वेतन तथा मजदूरी अंतर में प्रमाणीकरण स्थापित करने में सहायता करना । 


• अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आपसी मतभेदों का निपटारा करना ।


• वेतन एवं मजदूरी प्रशासन के लिए एक व्यापक एवं निश्चित योजना तैयार करना ।


• कार्य के विभिन्न घटकों को समान महत्व प्रदान करना ।


• कर्मचारियों के लिए समान नीति बनाना, जिससे पदोन्नतियां स्थानांतरण, आदि भलीभांति किए जा सके।


• कर्मचारियों का मनोबल विकसित करना।


• समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था करना। विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न वेतन दर निर्धारित करना।


• कार्य परिवर्तन के साथ कार्य दर में परिवर्तन हेतु आवश्यक कार्य विधि तैयार करना।