नौकरी मूल्यांकन प्रक्रिया - job evaluation process

नौकरी मूल्यांकन प्रक्रिया - job evaluation process


नौकरी/ कार्य मूल्यांकन, किसी पद/ नौकरी के लिए आवंटित कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के आधार पर, संगठन में नौकरियों को रैंक/ क्रमबद्ध करने की एक तकनीक है। नौकरी मूल्यांकन प्रक्रिया का परिणाम किसी नौकरी/ पद को एक वेतन ग्रेड का आवंटन करना है। वेतन ग्रेड, एक वेतन सीमा से जुड़ा हुआ है जिसे न्यूनतम और अधिकतम वेतन दर से परिभाषित किया गया है। निम्नलिखित चरणों के माध्यम से नौकरी मूल्यांकन प्रक्रिया का एक मॉडल प्रस्तुत किया गया है:


प्रथम चरण (कार्य विवरण) पद पर्यवेक्षक कर्तव्यों को नियत करता है और कार्य का विवरण लिखता है। यदि उस पद पर कोई कर्मचारी कार्यरत है, तो वह उस कार्य विवरण की समीक्षा करता है, और वह दोनों इस पर हस्ताक्षर करते हैं। यदि आवश्यक हो तो निर्देशों और अतिरिक्त सहायता हेतु मानव संसाधन उपलब्ध होते हैं।

कार्य- विवरण, नौकरी के वर्तमान कर्तव्यों और जिम्मेदारियों और / या पदधारक को दर्शाने वाली नौकरी की एक झलक होती है, जो वर्तमान में अस्तित्ववान है।


द्वितीय चरण ( अनुमोदन) संगठन का उपाध्यक्ष नौकरी विवरण की समीक्षा करता है और यदि वह उसकी सहमति देता है, तो को नए मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत कार्य विवरण में सम्मिलित जिम्मेदारियों, आवश्यकताओं, और विभागीय संरचना पर हस्ताक्षर करता है। यदि उपाध्यक्ष कार्य विवरण की सामग्री से सहमत नहीं है, तो यह परिवर्तनों के लिए पर्यवेक्षक को वापस भेज दिया जाता है।


तृतीय चरण (समीक्षा)- मानव संसाधन विभाग, नौकरी विवरण समिति ( चरण 4) द्वारा मूल्यांकन करने से पहले,

पर्यवेक्षक के साथ प्रस्तुत कार्य विवरण की समीक्षा करता है। मानव संसाधन विभाग, कार्य विवरण को स्पष्टता और प्रारूप प्रदान करने के लिए उनके सम्पादन के माध्यम से नौकरी विवरणों एवं शीर्षकों में एक प्रकार की समरूपता एवं साम्यता को सुनिश्चित करने में सहायता करता है। यदि मानव संसाधन कार्यालय कार्य- विवरण में परिवर्तन करता है, तो कार्य विवरण को नौकरी मूल्यांकन समिति (चरण 4 ) को प्रस्तुत करने से पहले हस्ताक्षर करने के लिए पर्यवेक्षक और उपाध्यक्ष के पास वापस भेज दिया जाता है।


चतुर्थ चरण ( मूल्यांकन)- कार्य/ नौकरी मूल्यांकन समिति' एक बहु-सदस्यीय समिति है, जिसके सदस्यों को कर्मचारी वेतन प्रशासन समिति द्वारा नियुक्त किया जाता है,

जिसमें सम्पूर्ण संगठन के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व होता है। कार्य मूल्यांकन समिति, मूल्यांकन के लिए स्थापित, सुसंगत मानदंडों के उपयोग के माध्यम से नौकरियों के बीच साम्यता को सुनिश्चित करता है और समीक्षा के लिए प्रस्तुत नौकरी सामग्री में परिवर्तनों को मान्य करके नौकरी मूल्यांकन ग्रेड के उन्नयन को रोकता है। कार्य मूल्यांकन समिति के सदस्य कार्य/ नौकरी मूल्यांकन पर सघन प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और मूल्यांकन के लिए लागू एक सतत बिंदु प्रणाली का उपयोग करते हैं।


पंचम चरण (पुष्टिकरण / संस्तुति)- 'कर्मचारी वेतन प्रशासन समिति', 'कार्य मूल्यांकन समिति' द्वारा अनुशंसित सभी कार्य मूल्यांकनों एवं शीर्षकों की संस्तुति पुष्टि करता है। इस समिति में एसएलसीसी उपाध्यक्ष, मानव संसाधन निदेशक, और अन्य संबंधित सह- विशेषज्ञ होते हैं। कार्य मूल्यांकन एवं नौकरी विवरण की पुष्टि के बाद कर्मचारी वेतन प्रशासन समिति, मूल्यांकन के परिणामों एवं शीर्षक के लिए पर्यवेक्षकों को सलाह देती है। पर्यवेक्षक तब नौकरी मूल्यांकन के परिणामों की जानकारी एवं सलाह कर्मचारी को देता है।