नौकरी मूल्यांकन का कार्य क्षेत्र - Job Evaluation Scope
नौकरी मूल्यांकन का कार्य क्षेत्र - Job Evaluation Scope
• सिद्धांत: नौकरी मूल्यांकन का उपयोग लगभग सर्वव्यापी है। दूसरे शब्दों में, नौकरी मूल्यांकन के सिद्धांत सारे संगठनों में सारे कार्यों पर लागू होते हैं। लेकिन व्यवहार में, नौकरी मूल्यांकन की तकनीकों का प्रयोग बहुत कम कंपनियों में होता है, खास कर उन कार्यों के लिए जिसका परिश्रमिक घंटो के अनुसार दिया जाता है।
• जिन कंपनियों में नौकरी मूल्यांकन का उपयोग नहीं होता वहाँ वेतन व पारिश्रमिकों के बीच अंतराल किसी व्यवस्थित जॉब रैंकिंग के आधार पर तय नहीं होते हैं, बल्कि श्रम की माँग व सप्लाई दे सकने की क्षमता, औद्योगिक समता, सामूहिक मोल-भाव आदि जैसे कारकों के हिसाब से तय होते हैं। लेकिन जिन कंपनियों में नौकरी मूल्यांकन का उपयोग नहीं होता है वहाँ भी नौकरी मूल्यांकन इस संदर्भ में तो उपयोगी हो ही सकता है कि इस तकनीक के माध्यम से एक वस्तुनिष्ठ वेतन ढाँचा मिल सकता है जिसमें अपनी-अपनी आवश्यकता से फेर बदल किये जा सकते है।
वार्तालाप में शामिल हों