कार्य विशिष्टता सूचनाएं - job specification notifications

कार्य विशिष्टता सूचनाएं - job specification notifications


कार्य विशिष्टता निर्माण कार्यक्रम में पहला कदम संगठन में सभी प्रकार की नौकरियों की सूची तैयार करना और उनके स्थान का निर्धारण करना है। दूसरा कदम एक संगठन के प्रत्येक कार्य के बारे में जानकारी एकत्रित करना और लिखना है। आमतौर पर, संगठन के प्रत्येक कार्य के बारे में जानकारी में निम्नलिखित सूचनाएं सम्मिलित होती हैं:


1. शारीरिक विशेषताएँ - शारीरिक विशिष्टताओं में शारीरिक योग्यताएं तथा शारीरिक क्षमताएं शामिल हैं। जो विभिन्न कार्यों के लिए भिन्न भिन्न होती हैं। शारीरिक योग्यताओं या क्षमताओं में कद,

वजन, छाती, दृष्टि, श्रवण, भार उठाने की क्षमता, वजन, स्वास्थ्य, आयु, मशीनों का उपयोग करने या मशीनों, उपकरणों आदि को संचालित करने की क्षमताओं जैसी विशेषताएं आती हैं।


2. मानसिक विशेषताएं- मानसिक विशिष्टताओं में प्रदर्शन की क्षमता, अंकगणितीय गणना, आंकड़ों का विश्लेषण करना, बिजली के सर्किट पढ़ना, योजनाएं बनाने की क्षमता, सूचनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार करना, वैज्ञानिक क्षमता, निर्णय लेने की तथा ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, आकस्मिक चरों को नियंत्रित करने की क्षमता, सामान्य बुद्धि, स्मृति आदि सम्मिलित हैं। 


3. भावनात्मक और सामाजिक विशिष्टताएं- प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों,

फोरमैन आदि के लिए भावनात्मक एवं सामाजिक विशेषताएं अधिक महत्वपूर्ण हैं। इसमें भावनात्मक स्थिरता, लचीलापन, मानवीय संबंधों में सामाजिक अनुकूलनशीलता, व्यक्तिगत दिखावट/ रूप- रंग, रख-रखाव एवं भाव भंगिमा आदि विशेषताएँ शामिल हैं।


4. व्यवहारात्माक विशेषताएं- व्यवहारात्मक विनिर्देश संगठनात्मक पदानुक्रम में उच्च-स्तरीय पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विनिर्देश प्रबंधकों के कार्यों का वर्णन करते हैं। न कि उन लक्षणों का जिनके कारण वह कार्य होते हैं। इन विनिर्देशों में निर्णयन, शोध, रचनात्मकता, शिक्षण क्षमता, समझौते का परिपक्वता परीक्षण, आत्मनिर्भरता, प्रभुत्व आदि सम्मिलित होते हैं।