कार्य विशिष्टीकरण - Job specification
कार्य विशिष्टीकरण - Job specification
कार्य विशिष्टीकरण को कर्मचारी विशिष्टताओं के नाम से भी जाना जाता है। कार्य विशिष्टीकरण किसी कार्य पद से सम्बंधित दायित्वों को निभाने तथा नौकरी में सम्मिलित अन्य असामान्य संवेदी मांगों को पूरा करने हेतु कर्मचारियों की आवश्यक शैक्षिक योग्यता, विशिष्ट गुण, अनुभव के स्तर, शारीरिक, भावनात्मक, तकनीकी एवं संचार कौशल का एक औपचारिक एवं लिखित कथन है। इसमें सामान्य स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, बुद्धि, योग्यता, स्मृति, निर्णय, नेतृत्व कौशल, भावनात्मक क्षमता, अनुकूलन क्षमता, लचीलापन, मूल्य और नैतिकता, शिष्टाचार और रचनात्मकता आदि शामिल होते हैं।
स्टीफेन पी. रॉबिन्स एवं मैरी कोटलर के अनुसार, "किसी नौकरी/ कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए आवाश्यक न्यूनतम योग्यता के लिखित कथन को कार्य विशिष्टीकरण/ विनिर्देश कहते हैं।"
कार्य विशिष्टता को कार्य विश्लेषण के माध्यम से विकसित किया जाता है। सैद्धांतिक रूप से, विस्तृत कार्य विवरण द्वारा भी विकसित किया गया, कार्य विशिष्टीकरण/ विनिर्देश उस व्यक्ति का वर्णन करता है जिसे संगठन किसी विशेष पद के लिए प्राप्त करना चाहते हैं।
जहाँ कार्य विवरण में नौकरी/ पद से सम्बंधित गतिविधियों का वर्णन किया जाता है, वहीं कार्य विशिष्टीकरण उस नौकरी को सफलतापूर्वक एवं संतोषजनक ढंग से करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को सूचीबद्ध करता है। ज्ञान, कौशल और क्षमताओं (केएसए) में शिक्षा, अनुभव, कार्य कौशल आवश्यकताएं, व्यक्तिगत क्षमताएं, और मानसिक और शारीरिक आवश्यकताएं आदि सम्मिलित हैं। डेटा प्रविष्टि ऑपरेटर के लिए कार्य विशिष्टताओं में एक आवश्यक शैक्षिक योग्यता, निश्चित अनुभव, 60 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग की क्षमता, एक उच्च डिग्री दृश्य एकाग्रता तथा समय दबाव में काम करने की क्षमता शामिल हो सकती है। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि सटीक कार्य विशिष्टता यह पहचानने के लिए आवश्यक है कि किस प्रकार के ज्ञान, कौशल और क्षमताओं की आवश्यकता है, यह आवश्यक नहीं है कि वर्तमान में कर्मचारी की क्या योग्यताएं हैं।
वार्तालाप में शामिल हों