साख पत्र - letter of credit

साख पत्र - letter of credit


साख पत्रों से अभिप्राय उन प्रपत्रों अथवा लिखतों से है, जिनके आधार पर साख अथवा ऋण का आदान प्रदान होता है। विनिमय के माध्यम के रूप में साख पत्र भी मुद्रा के समान कार्य करते हैं। इसलिए उन्हें साख मुद्रा कहा जाता है। किन्तु मुद्रा तथा साख मुद्रा में कुछ अंतर हैं 


1. मुद्रा विधिग्राह्म होती है, इसलिए उसमें सामान्य स्वीकृति का गुण होता है। साख पत्रों को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं होती, वे केवल विश्वास के आधार पर चलते हैं। 


2. मुद्रा का चलन देश व्यापी होता है, जबकि साख पत्रों का क्षेत्र प्राय सीमित होता है।


3. मुद्रा सरकार अथवा केंद्रीय बैंक द्वारा निर्गमित की जाती है, जबकि साख पत्रा निजी व्यक्तियों अथवा बैंको द्वारा जारी किए जाते हैं।


4. मुद्रा में एकरूपता होती है जबकि साख पत्र अलग-अलग प्रकार के होते हैं।


5. मुद्रा का मुक्त हस्तांतरण होता है, परंतु साख पत्रों का हस्तांतरण करने के लिए उनका बेचान करना पड़ता है।