भारत में प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज ,अभिकर्ता - Major Commodity Exchange Agents in India
भारत में प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज ,अभिकर्ता - Major Commodity Exchange Agents in India
भारत में मान्यता प्राप्त 27 कमोडिटी एक्सचेंज है जिनमें प्रमुख है-
• मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि.
• नेशनल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड
• नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज
• नेशनल स्पॉट एक्सचेंज
• भारत डायमंड बोर्स
• अंतर्राष्ट्रीय काली मिर्च एक्सचेंज
अभिकर्ता
अभिकर्ता वह व्यक्ति है जो किसी अन्य व्यक्ति की ओर से व्यापार संबंधी कार्य करे। अधिकांशत तो उसका कार्य माल के क्रय विक्रय अथवा वितरण में अपने प्रधान की सहायता करना है और प्रायः उसका पारिश्रमिक वर्तन के रूप में होता है। कार्यानुसार अभिकर्ता विभिन्न नामों से पुकारे जाते हैं। क्रेता और विक्रेता के बीच सौदा तय करानेवाला अभिकर्ता दलाल कहलाता है। अपने प्रधान की ओर से माल का क्रय अथवा विक्रय करने वाले अभिकर्ता को कमीशन एंजेट कहते हैं क्योंकि माल के मूल्य पर कमीशन उसका पारिश्रमिक होता है। कभी-कभी निर्माता अपने माल का विक्रय बढाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अभिकर्ता नियुक्त कर देते है जो अपने प्रधान के माल के विक्रय की समुचित व्यवस्था करके उसे विक्रय संबंधी समस्याओं से मुक्त कर देते है।
वार्तालाप में शामिल हों