विविध खंडों का प्रबंधन , विपणन कीमतों का स्पष्टीकरण - Management of miscellaneous segments, clarification of marketing prices
विविध खंडों का प्रबंधन , विपणन कीमतों का स्पष्टीकरण - Management of miscellaneous segments, clarification of marketing prices
एक विक्रेता विविध खंडों के प्रबंधन हेतु विशेष खंड अनुभवित अधिकारियों का चयन करता है और उन्हें पर्याप्त अधिकारों से सम्पन्न करता है।
विपणन कीमतों का स्पष्टीकरण
विशिष्ट विपणन कार्य कुल विक्रय मूल्य को न केवल स्पष्ट करती है अपितु व्यापार करने में आने वाले व्यय में अनावश्यक बढ़ावा होता है जिनका विवरण निम्नलिखित है-
•उत्पाद में अंशत परिवर्तन
•निर्माण पर आने वाली कीमत
•प्रशासनिक व्यव
•विस्तृत सूची कीमत
•प्रचार पर होने वाला व्यय
बाजार खडीकरण के विश्लेषण के प्रमुख माप निम्नलिखित हैं-
(i) प्रत्येक खंड के विश्लेषण से संगठन को बाजार खंड के आकार ग्राहकों की आवश्यकताएं एवं संतुष्टि स्तर का बेहतर ज्ञान हो सकता है, जिसके आधार पर सर्वोत्तम विपणन व्यूहरचना का चयन एवं बेहतर क्रियान्वयन किया जा सकता है। यदि कोई बाजार खड परिपक्व अवस्था में पहुंच गया है
तो खड़करण विश्लेषण से यह भी ज्ञात किया जा सकता है कि ऐसे खंड में विपणन प्रयासों को जारी रखना कहां तक ठीक है या उन्हें किन बाजार खड़ों की ओर मोड़ा जाना चाहिए।
(ii) बाजार खडकरण के द्वारा सही विपणन लक्ष्यों का निर्धारण किया जा सकता है।
(iii) सीमित संसाधनों का बेहतर या लाभप्रद उपयोग किया जा सकता है।
(iv) विपणन अवसरों तथा चुनौतियों का पता लगाया जा सकता है तथा उसके अनुरूप विपणन कार्यक्रम एवं व्यूहरचना का निर्माण किया जा सकता है।
विपणन अनुसंधान बाजार लक्ष्यकरण में सहायता करता है जिसमे निम्न तीन क्रियाए सम्मिलित है एस.टी.पी. यानि बाजार खडकरण, बाजार लक्ष्यकरण तथा बाजार स्थापना या खडकरण प्रस्तुतिकरण सभी विपणन व्यूहरचनाएं इन तीनों के इर्द-गिर्द या इन पर ही निर्मित होती है। खडकरण में बाजार का सजातीय समूहों में विभक्त किया जाता है तत्पश्चात विभिन्न खंडो में से लक्षित बाजार का चयन किया जाता है अन्त में लक्षित बाजार में उत्पाद की विशिष्टताओं को प्रस्तुत किया जाता है ताकि लक्षित उपभोक्ता अन्य प्रतिस्पर्धी उत्पादों की अपेक्षा उस उत्पाद विशेष को ही खरीदें। संक्षेप में, इसे ही विपणन की एस.टी.पी अवधारणा कहा जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों