विपणन अनुसंधान के प्रयोग - Marketing Research Experiments

विपणन अनुसंधान के प्रयोग - Marketing Research Experiments


पी. व्हाइट के अनुसार, विपणन अनुसंधान के कुछ प्रयोग निम्नलिखित है-


(i) अनुसंधान द्वारा बाजार का अध्ययन करके उसकी स्थिति और सम्भावनाओं का पता लगाया जा सकता है।


(ii) उपभोक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. जैसे उपभोक्ता कौन है? कहा रहता है? उनकी क्रय आदतें क्या है? वे उत्पाद को कब और क्यों खरीदते है? उनकी प्राथमिकताएं क्या है? आदि


(iii) औपचारिक प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए वर्तमान व्यापारियों की व्यावसायिक विधियों का अध्ययन अनुसंधान द्वारा किया जा सकता है।


(iv) आंकड़ो के सकलन द्वारा वर्तमान विक्रय नितियों का परीक्षण और उसमें सुधार किया जा सकता है।


(v) विक्रय क्षेत्रों का अधिक अच्छा वितरण किया जा सकता है।


(vi) विक्रय कोटा निर्धारण अच्छे प्रकार से सम्भव हो पाता है।


(vii) पुरानी वाणिज्यिक नीतियों का अध्ययन और नवीन का परीक्षण किया जा सकता है।


(viii) वांछित नये उत्पादों की खोज करने, उनके प्रयोग को बढ़ावा देने और उनमें आवश्यकतानुसार सुधार में सुविधा होती है। साथ ही उनकी सर्वोत्तम किस्मों, कीमतों एवं आकारों का निर्धारण किया जा सकता है।


(ix) उपयुक्त पैकेजिंग का विज्ञापन तैयार किया जा सकता है और उसका परीक्षण किया जा सकता है।


(x) सर्वोत्तम ट्रेडमार्कों का सकलन, परीक्षण और चुनाव किया जा सकता है।


(xi) विज्ञापन की कुशलता का निर्धारण किया जा सकता है।


(xii) इस बात की जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि ग्राहक अन्य उत्पादों की तुलना में किसी उत्पाद को क्यों क्रय करते हैं।


(xiii) उपभोक्ताओं और फुटकर व्यापारियों की आदतों के विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


(xiv) प्रत्येक प्रतिस्पर्धी की शक्ति और कमजोरियों का ज्ञान प्राप्त करके उचित उचित नीतियों एवं व्यवहारों का निर्धारण किया जा सकता है।


(xv) रोनाल्ड एन. वार्क्स का मत है कि विपणन अनुसंधान विपणन, अवधारणा विपणन निर्णय तथा विपणन सूचना पद्धति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है विपणन अवधारणा इस बात पर बल देती है कि सफल संगठनों को उपभोक्ता आवश्यकताओं को पहचानना, तथा उन्हें संतुष्ट करना चाहिए।


(ii) कोटलर के अनुसार, "विपणन अवधारणा यह प्रबंध -अभिमुखन है जो इस बात को बतलाता है कि संगठन का प्रमुख काम किसी लक्षित बाजार

की आवश्यकताओं, इच्छाओं और मूल्यों का निर्धारण कराना है तथा प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अत्याधिक प्रभावी एवं कुशल तरीके से वाछित संतुष्टि प्रदान करते हुए संगठन को अनुकूल बनाना है।" 


इस परिभाषा के अनुसार विपणन अवधारणा के प्रमुख तत्व है-


(i) लक्षित बाजार एवं खण्डकरण


(ii) बाजार स्थान एवं मेटामार्किट


(iii) विपणनकर्ता एवं संभावना


(iv) आवश्यकता, इच्छा एवं माग


(v) उत्पाद प्रस्तुति एवं ब्राण्ड


(vi) मूल्य एवं संतुष्टि


(vii) विनिमय एवं व्यवहार


(viii) संबंध एवं नेटवर्क


(ix) विपणन वाहिका


(x) पूर्ति श्रृंखला


(xi) प्रतिस्पर्धा


(xii) विपणन वातावरण एवं


(xiii) विपणन कार्यक्रम


एक फर्म किस सीमा तक विपणन अवधारणा का पालन करती है

को जानने एवं समझने में विपणन अनुसंधान सहायता करता है। विपणन अनुसंधान यह जानने में सहायता करता है कि उपभोक्ता क्या चाहते हैं तथा फर्म के वर्तमान एवं भावी उत्पाद इन इच्छाओं को कहां तक पूरा कर रहे हैं। इस प्रकार, विपणन अनुसंधान प्रबंध के निर्देशन के लिए प्रतिपुष्टि तंत्र की भूमिका निभाता है।


विपणन अनुसंधान विभिन्न विपणन निर्णया (कीमत निर्धारण, उत्पाद तथा पैकेज प्ररचना उत्पाद वितरण, संवर्द्धन में प्रबंधक को सहायता प्रदान करता है। उदाहरण के लिए एक उत्पाद की कीमत निर्धारण में विपणन अनुसंधान मांग की कीमत लोच से संबंधित संरचनाएं प्रदान करके सही कीमत निर्धारण में सहायता करता है।

इसी प्रकार किन उत्पाद विशेषताओं को पसंद या नापसंद किया जाता है, को ज्ञात करके विपणन अनुसंधान नये उत्पाद के विकास में तथा वर्तमान उत्पादों के सुधार में महत्वपूर्ण सहायता करता है।


विपणन अनुसंधान विपणन सूचना पद्धति के एक औपचारिक अंग के रूप में विपणन प्रबंध को सूचनाओं का एक व्यवस्थित नेटवर्क प्रवाह प्रदान करता है। इस नेटवर्क को विपणन सूचना कहा जाता है विपणन अनुसंधान निर्दिष्ट विपणन प्रश्नों का उत्तर प्रदान करता है जो समय समय पर उत्पन्न होते रहते हैं। इसमें सर्वेक्षण अनुसंधान, प्रवृत्ति अध्ययन, प्रयोगात्मक परीक्षण तथा परियोजना- अभिमुखी पद्धतिया सम्मिलित हैं जो विपणन सूचना पद्धति में विशिष्ट भूमिका निभाती हैं।


चर्चिल का मत है कि विपणन अनुसंधान विभिन्न प्रबंधकीय निर्णयों में सूचना प्रदान करके सहायता करता है, विशेषतः यह नियोजन, समस्या समाधान तथा नियन्त्रण के प्रत्येक निर्णय क्षेत्र में सूचनाएं प्रदान करके सहायता करता है। निम्न तालिका नियोजन समस्या समाधान तथा नियंत्रण क्षेत्रों को दर्शाती है जिनका विपणन अनुसंधान उत्तर देता है व निर्णय में सहायता करता है।