विपणन अनुसंधान एवं जन - Marketing Research & Mass

विपणन अनुसंधान एवं जन - Marketing Research & Mass


प्रक्रिया ज्ञात करने से संबंधित अध्ययनों में इस विधि का प्रयोग किया जाता है। यदि निदर्श का चुनाव करने वाला व्यक्ति प्रशिक्षित है तो इस विधि से सन्तोषजनक परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। इस विधि की निम्न कमिया है- 


(i) इस विधि से सूचना प्राप्त करने के लिए गणकों को पूर्ण स्वतन्त्रता होती है। अनेक बार गणक इकाई चुनने के लिए उपयुक्त आधारों का प्रयोग न कर अपनी सुविधानुसार इकाइयों का चुनाव कर लेता है। परिणामस्वरूप प्राप्त निदर्श से निकाले गये परिणामों के भ्रामक होने का संदेह बना रहता है। 


(ii) इस विधि द्वारा लिया गया निदर्श समग्र का सही प्रतिनिधित्व है या नहीं की जांच नहीं की जा सकती है।


(iii) इसमे विशेषताओं का निर्धारण करते समय परिणामों को प्रभावित करने वाली कोई महत्वपूर्ण विशेषता छूट जाने की सम्भावना रहती है।


सार रूप में, यह प्रणाली की ईमानदारी, योग्यता व निष्पक्षता पर निर्भर है।