विपणन अनुसंधान का संगठन - marketing research organization
पणन अनुसंधान का संगठन - marketing research organization
कोई भी संस्था विपणन अनुसंधान प्रक्रिया को निम्न प्रकार सम्पन्न कर सकती है-
क. कंपनी के अंतर्गत विपणन- अनुसंधान का कार्य कंपनी के अंदर ही उसके स्टाफ द्वारा सम्पन्न किया जा सकता है। किसी छोटी कंपनी में यह कार्य कंपनी के विक्रय प्रबंधक द्वारा किया जा सकता है जबकि बड़ी या मध्यम आकार वाली कंपनी में यह कार्य निम्न में से किसी के द्वारा भी किया जा सकता
(i) कम्पनी के अनुसंधान विभाग द्वारा,
(ii) कम्पनी के विपणन विभाग द्वारा, अथवा
(iii) कम्पनी के अलग विपणन अनुसंधान विभाग द्वारा।
ख. कंपनी के बाहर - विपणन अनुसंधान के कार्य को कंपनी के बाहर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्पन्न कराया जा सकता है। इस प्रकार की संस्थाओं में विज्ञापन एजेन्सिया विपणन सलाहकार, विपणन अनुसंधान कंपनिया, व्यावसायिक संघ सरकारी अनुसंधान एजेंसिया विश्वविद्यालय के अनुसंधान विभाग आदि सम्मिलित किये जाते है। कभी-कभी कपनिया अपने अनुसंधान विभागों में विपणन अनुसंधान के कार्य को करते हुए इन विशिष्ट एजेंसियों या संस्थाओं की सेवाएं प्राप्त किया करती है।
वार्तालाप में शामिल हों