विपणन अनुसंधान एवं उत्पाद अनुसंधान - Marketing Research & Product Research

विपणन अनुसंधान एवं उत्पाद अनुसंधान - Marketing Research & Product Research


विपणन अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण अंग है उत्पाद अनुसंधान सरल शब्दों में अनुसंधान द्वारा उत्पाद की उपयोगिता को शांत करना उत्पाद अनुसंधान है उत्पाद कैसा होना चाहिए, उसमें क्या गुण होने चाहिए। उत्पाद को किस प्रकार बनाया जाये कि यह उपभोक्ता को अधिक लाभदायक लगे इत्यादि, तभी ऐसे प्रश्न है जिनका समाधान उत्पाद अनुसंधान से संभव है।


तथ्यान्वेषण कार्य और तथ्यों को विश्लेषण में विपणन अनुसंधान के कई महत्वपूर्ण प्रयोग है। वस्तुतः विपणन अनुसंधान का क्षेत्र काफी व्यापक है विपणन अनुसंधान क्षेत्र को निर्धारित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित है-


(i) उत्पाद


(ii) बाजार


(iii) विक्रय एवं वितरण


(iv) विज्ञापन तथा


(v) व्यावसायिक नियोजन


उपर्युक्त कारक ही विपणन अनुसंधान के विशिष्ट क्षेत्र कहे जा सकते हैं।