स्थानांतरण का अर्थ और परिभाषा - Meaning and definitions of transfer
स्थानांतरण का अर्थ और परिभाषा - Meaning and definitions of transfer
स्थानांतरण का अभिप्राय किसी भी कर्मचारी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नियुक्त करना होता है इससे कर्मचारी के कार्य, वेतन और पद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। स्थानातरण संगठन या कर्मचारी की सहमति से होता है। ज्यादातर स्थानातरण क्रमिक विभाग के कार्यक्षेत्र में होता है। यह कदम मानव संसाधन विभाग कई कारणों से उठाते हैं। संगठन द्वारा नियुक्त व्यक्तियों का मानव संसाधन में भरपूर उपयोग किया जाए। इसलिए संगठन समय-समय पर आवश्यकता पड़ने पर ऐसा निर्णय लेता है। वह जहाँ पद खाली हो या जहाँ कर्मचारियों की अधिक आवश्यकता हो, तब कर्मचारियों को स्थानातरण कर देते हैं, ताकि कार्य प्रणाली में संयम बना रहे। स्थानांतरण क्षैतिज गति का होता है।
जिन व्यक्तियों को स्थानातरण किया जाता है। उनकी कार्य क्षमता की जाँच की जाती है कि वह दूसरे पद पर कार्य के योग्य है या नहीं। इस प्रकार का स्थानांतरण केवल समायोजन मात्र के लिए होता है।
स्थानांतरण की परिभाषा
डेल थोडर के अनुसार "स्थानांतरण में किसी कर्मचारी को एक कार्य से दूसरे कार्य पर बदलना सम्मिलित है, जिससे उसके कर्तव्यों, दायित्यों, कौशल या क्षतिपूर्ण में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होता है।"
वार्तालाप में शामिल हों