प्रशिक्षण का अर्थ एवं उद्देश्य - Meaning and Objectives of Training
प्रशिक्षण का अर्थ एवं उद्देश्य - Meaning and Objectives of Training
प्रशिक्षण सभी संगठनों में की जाने वाली महत्वपूर्ण क्रिया है। इसके माध्यम से संगठन कर्मचारी की योग्यता, कार्यक्षमता, कौशल, तकनीकी ज्ञान आदि में वृद्धि करता है। किसी कार्य को कैसे करना हैं? उपकरण का कैसे उत्तम तरीके से उपयोग करना है। यह कर्मचारी को प्रशिक्षण से ही पता चलता है। प्रशिक्षण एक अनिवार्य मानव संसाधन प्रक्रिया है। जो संगठन के लक्ष्यों, संगठन का विकास और समृद्धि के लिए आवश्यक सिद्ध होता है। प्रशिक्षण कर्मचारी के प्रति समझ और उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है।
प्रशिक्षण सीखने की प्रक्रिया है जो कर्मचारी का कार्यकाल प्रारंभ होने से पहले शुरू हो जाती है। यह मानव पूजी की उद्देश्यात्म विनियोग है, जिसे प्रायः सभी संगठनों को करना पड़ता है।
प्रशिक्षण नियोजन विकास प्रक्रिया है प्रशिक्षण परिवर्तन को अपनाना तथा कर्मचारियों में चिंतन शैली, अभिरूचि एवं व्यवहार में परिवर्तन लाने की प्रक्रिया है।
अर्थ- प्रशिक्षण एक अविरल गति से चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें नए पुराने सभी वर्ग के कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारी को अपनी गलती का पता लगता है, और उसे सुधारने का मौका मिलता है। प्रशिक्षण के कारण कर्मचारी अपने आपको पदोन्नती प्रतियोगिता के लिए तैयार करते हैं और उनके कार्य से संगठन को भी लाभ होता है।
परिभाषा
एडवार्ड वी फिलिप्पो के अनुसार
"प्रशिक्षण किसी विशेष कार्य को करने हेतु कर्मचारी के ज्ञान एवं कौशल में अभिवृद्धि करने की एक प्रक्रिया है।"
डेल एस बीच के अनुसार -
"प्रशिक्षण एक ऐसी संगठन कार्यविधि है, जिसके द्वारा व्यक्ति किसी निश्चित उद्देश्य के लिए ज्ञान तथा कौशल सीखते है।"
आर. सी. डेविस के अनुसार "प्रशिक्षण तथ्यों, सिद्धांतों तथा कार्यविधियों के संगठन समूह के प्रति एक समझ विकसित करने की एक प्रक्रिया है।"
प्रशिक्षण के उद्देश्य
प्रशिक्षण के उद्देश्य निम्नलिखित है-
1. मनोबल में वृद्धि करना प्रशिक्षण का कार्य कर्मचारियों को सुनिश्चित तरीके सिखाने के साथ-साथ उनके मनोबल में विकास करना है। प्रशिक्षण के कारण व्यक्तियों का कार्य में मन लगता है। और संगठन के प्रति उनका भरोसा भी बढ़ता है।
2. समस्त जानकारी देना कुछ प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल कर्मचारी को समस्त जानकारी देना होता है। इनका कार्य विशेष से कोई संबंध नहीं होता है। जैसे कपनी का उत्पादन, संगठन की नीति, कंपनी का इतिहास आदि ।
3. कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि प्रशिक्षण कर्मचारियों की कार्य-प्रणाली का अध्ययन करता है और प्रशिक्षण प्रक्रिया द्वारा यह बताया जाता है, कि उनके कार्यकलाप में क्या परिवर्तन हो, जिससे उनकी कार्यक्षमता का विकास हो सके ।
4. संगठन के ऊपर भरोसा जगाना प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण उद्देश्य होता है कर्मचारियों का संगठन के प्रति आस्था ( भरोसा) मजबूत करना।
कई बार विपरीत परिस्थितियों में कर्मचारियों के बीच मतभेद हो जाता है। मतभेद को दूर करने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है।
5. कार्य की जानकारी और कौशल विकास कुछ प्रशिक्षण कर्मचारी की धारणा में परिवर्तन की जानकारी देने के लिए दिया जाता है, ताकि समय के साथ कार्य पद्धति परिवर्तन को समझ कर चलाया जा सक, और उनकी कार्य कुशलता में विकास हो सके।
6. धारणाओं में बदलाव लाना कुछ प्रशिक्षण केवल कर्मचारी की सोच में बदलाव लाने के लिए किया जाता है, ताकि उनकी कार्य दक्षता बढाई जा सके। प्रबंधक और पर्यवेक्षक कर्मचारियों की प्रक्रिया जानने के लिए प्रशिक्षण लेने अभिप्रेरणा में वृद्धि करने और प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यदक्षता में वृद्धि होती है।
वार्तालाप में शामिल हों