विदेशी पूंजी का अर्थ - Meaning of foreign capital
विदेशी पूंजी का अर्थ - Meaning of foreign capital
विदेशी पूंजी से अभिप्राय किसी देश की उत्पादक क्रियाओं में विदेशी सरकार, विदेशी निजी व्यक्ति, अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा किए गए पूजी के निवेश से है। विदेशी पूंजी में विदेशी सहायता, व्यापारिक ऋण एवं विदेशी निवेश को शामिल किया जाता है। विदेशी सहायता में रियायती विदेशी ऋणों तथा विदेशी अनुदानों को शामिल किया जाता है। विदेशी पूंजी - विदेशी मुद्रा, विदेशी मशीनों व तकनीकी ज्ञान आदि के रूप में लाई जा सकती है। विदेशी पूंजी के कई स्वरूप जैसे विदेशी सहयोग, विदेशी मुद्रा में ऋण, भारतीय शेयर पूजी में विदेशी निवेश आदि हो सकते हैं। कई विदेशी संस्थाएं तथा सरकारें अनुदान भी देती है। अनुदान और ऋण में मुख्य अंतर यह है कि ऋणों को ब्याज सहित वापिस करना पडता है, जबकि अनुदानों को वापिस नहीं करना पड़ता।
वार्तालाप में शामिल हों