वैश्वीकरण का अर्थ - meaning of globalization

वैश्वीकरण का अर्थ - meaning of globalization


वैश्वीकरण में घरेलू अर्थव्यवस्था का अन्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं के साथ संबंध बढ़ाया जाता है। इसके अंतर्गत बहुराष्ट्रीय कंपनियों को घरेलू अर्थव्यवस्था।

वैश्वीकरण का अर्थ है एक देश की अर्थव्यवस्था को स्वतंत्र व्यापार पूंजी व श्रम के प्रवाह आदि की सहायता से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था से जोड़ना। में निवेश करने के लिए आकर्षित किया जाता है वैश्वीकरण का तात्पर्य ऐसी प्रक्रिया से है, जिसके अंतर्गत विश्व अर्थव्यवस्था में खुलेपन परस्पर आर्थिक निर्भरता तथा आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा दिया जाता है।


वैश्वीकरण में मुख्यतया निम्न शामिल हैं:


(i) विभिन्न देशों में उत्पादों व सेवाओं के प्रवाह में टैरिफ व गैर टैरिफ बाधाओं को कम करना।


(ii) विभिन्न देशों में पूजी के स्वतन्त्र प्रवाह की अनुमति देना।


(iii) विभिन्न देशों में टेक्नोलॉजी के स्वतंत्र प्रवाह की अनुमति देना।


(iv) विभिन्न देशों में श्रम के स्वतंत्र प्रवाह की अनुमति देना।