माप का अर्थ - meaning of measurement

माप का अर्थ - meaning of measurement


माप एक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा परिकल्पनाओं और विचारधाराओं की जांच या परीक्षण किया जाता है। परिकल्पनाओं से अनुमान करने योग्य बातें ली जाती है कि वास्तविक संसार में कुछ निश्चित दशाएं होती है, और तब इन दशाओं का माप किया जाता है तो यह निष्कर्ष निकलता है कि परिकल्पनाएं असफल है। इस बिंदु पर एक महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि मापन क्या करता है? माप क्या है? अनुसंधान में सम्मिलित अवधारणाओं को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है।


(i) उद्देश्य, और


(ii) गुण


उद्देश्य में सामान्य अनुभव की बातों या वस्तुओं को सम्मिलित किया जाता है जोकि ज्यादा प्रत्यक्ष या साकार नहीं है जैसे उत्पत्ति, प्रवृत्ति,


तटस्यता तथा उच्च समूह दबाव गुणों में उद्देश्य की विशेषताएं सम्मिलित होती है। उदाहरण के लिए एक भौतिक व्यक्ति का वर्णन या व्याख्या, उसकी ऊँचाई, भार, मन स्थिति आदि के रूप में की जा सकती है। उसके सामाजिक गुणों में उसकी प्रवृत्तियों, वृद्धि, वैभव आदि को सम्मिलित किया जाता है। विपणन अनुसंधान में इस प्रकार की कई अन्य विशेषताओं या गुणों को मापना रुचिकर हो सकता है। अधिक स्पष्ट रूप में यहां गुणों या लक्ष्यों की विशेषताओं के सकेतों को मापते है परन्तु यह कार्य इतना सरल नही है जितना महसूस किया जाता है। उदाहरण के लिए अब से लम्बा है या स सामूहिक प्रक्रिया में द' की अपेक्षा अधिक माग लेता है, तो यहां सकतों को सरलता से स्वीकार किया जा सकता है किन्तु विपणन अनुसंधान में यह कार्य पूर्णतः भिन्न है, क्योंकि इसका संबंध ऐसे गुणों से है जिनको प्रत्यक्ष रूप से नहीं मापा जा सकता है अपितु कुछ संकेतों की उपस्थिति या अनुपस्थिति के अवलोकन द्वारा मापा जाता है।