गरीबी तथा गरीबी रेखा का अर्थ - Meaning of poverty and poverty line

गरीबी तथा गरीबी रेखा का अर्थ - Meaning of poverty and poverty line


गरीबी एक सामाजिक बुराई है जिससे समाज का एक वर्ग अपनी आधारभूत आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं कर पाता। न्यूनतम आवश्यकताएं अनाज, कपड़े, घर, शिक्षा तथा अन्य आधारभूत मानवीय आवश्यकताएं है। मनुष्य को यदि इन न्यूनतम आवश्यकतों का स्तर भी प्राप्त न हो तो उसे दुःख तथा कष्ट होता है।


गरीबी रेखा आय वितरण में एक ऐसा विभाजन बिंदु है जो जनसंख्या निर्धन तथा गैर-निर्धन वर्ग में बांटता है।" गरीबी रेखा के नीचे लोग निर्धन कहलाते हैं तथा इससे ऊपर मध्य वर्ग तथा धनी वर्ग होता है। गरीबी रेखा इस प्रकार आय वितरण की असमानता से निकली धारणा है यद्यपि आय अथवा व्यय का यह विभाजन बिंदु विभिन्न देशों में विभिन्न प्रकार से निर्धारित होता है।