उत्पाद अनुसंधान का अर्थ - Meaning of Product Research

उत्पाद अनुसंधान का अर्थ - Meaning of Product Research


व्यावसायिक जटिलताओं के साथ विपणन अनुसंधान के उपयोग क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हो रही है और नयी-नयी तकनीकों का विकास हो रहा है। आज के बाजार में उपभोक्ता सर्वेसर्वा है और ऐसी स्थिति में निर्माता या उत्पादक को सहज में ही विजय मिलना संभव नहीं है, अपितु इसके लिए सतत् प्रयत्नशील रहना आवश्यक है उचित समय पर उन्नत किस्म की तथा न्यूनतम मूल्य पर वस्तु व सेवा प्रदान करना तथा उपभोक्ता की रुचि एवं आवश्यकता के अनुसार वस्तु प्रदान करना सफल व्यापारी के लिए अति आवश्यक है। उपभोक्ता को उनकी पसंद का उत्पाद उपलब्ध कराना तभी समय है कि विपणन अनुसंधान के माध्यम से बाजार का सही आवश्यक एवं मांग के स्तर की जानकारी मिल सके विपणन अनुसंधान के माध्यम से कुछ तथ्य एकत्रित किये जाते हैं जो योजना, विज्ञापन, विक्रय संवर्द्धन आदि के लिए एक सुदृढ़ आधार प्रदान करते हैं इससे विपणन निर्णयों के ही जाखिम में कमी आती है तथा विपणन अनुसंधान प्रक्रिया को एक पुष्ट आधार मिलता है।