मूल्यांकन कार्यक्रमों में सुधार हेतु उपाय - Measures to Improve Assessment Programs
मूल्यांकन कार्यक्रमों में सुधार हेतु उपाय - Measures to Improve Assessment Programs
• नौकरी / कार्य मूल्यांकन योजना का चयन सावधानी से करना चाहिए। इसे रोजगार बाजार, श्रम की मांग, पक्षों की सौदेबाजी की शक्ति और कार्य- परिस्थितियों के आधार पर तैयार और प्रशासित किया जाना चाहिए।
• इस योजना का ब्योरा इस तरह तैयार किया जाना चाहिए कि वह सामूहिक समझौते के अन्य प्रावधानों के साथ विरोधाभासी न हों।
• इस योजना को सभी संबंधितों से साझा करना चाहिए तथा उनके सुझाव आमंत्रित करने चाहिए।
• नौकरी के शीर्षक और वर्गीकरण की संख्या को न्यूनतम रखे जाना को प्रमुख महत्त्व देना चाहिए।
• एक योजना स्थापित होने से पहले तरीकों में कोई भी प्रत्याशित परिवर्तन किया जाना चाहिए और इसे पूरी तरह से स्थापित होने तक सभी संशोधनों का विरोध करना चाहिए।
• नौकरी / कार्य विवरण तैयार करते समय उन बिन्दुओं पर बल देना चाहिए जो किसी नौकरी को दूसरी नौकरियों से अलग करते हैं बजाय नौकरी के सभी कर्तव्यों का व्यापक विवरण प्राप्त करने के।
• औद्योगिक संबंधों की बेहतर स्थिति में एक नौकरी मूल्यांकन योजना शुरू करना आसान है।
वार्तालाप में शामिल हों