मुद्रा की माँग , मुद्रा की पूर्ति - money demand money supply

मुद्रा की माँग , मुद्रा की पूर्ति - money demand money supply


• स्वयंव्यवहार प्रयोजन


• सट्टा उद्देश्य प्रयोजन


मुद्रा की पूर्ति


आधुनिक अर्थव्यवस्था में मुद्रा के अंतर्गत मुख्य रूप से देश में मौद्रिक प्राधिकरण द्वारा जारी करेंसी नोट और सिक्के आते है। भारत में करेंसी नोट रिजर्व बैंक जारी करता है जो कि भारत का मौद्रिक प्राधिकरण है। किंतु सिक्के भारत सरकार द्वारा जारी किए जाते है। करेंसी नोट और सिक्के के अतिरिक्त व्यवासायिक बैंकों में लोगों द्वारा जमा किए बचत खाते को भी और चालू खातों को भी मुद्रा कहा जाता है, क्योंकि इन खातों से आहरित चेकों का उपयोग स्वयंव्यवहार के लिए किया जाता है।

ऐसी जमा को माँग जमा कहते है, जो खाताधारी की माँग पर बैंक द्वारा भुगतान योग्य होता है। अन्य जमा, जैसे आवधि जमा की परिपक्वता की अवधि निश्चित होती है, और इसे आवधिक जमा कहते हैं। वैध परिभाषाएं संकुचित और व्यापक मुद्रा मुद्रा की पूर्ति एक स्टॉक परिवर्तक होती है। एक निश्चित समय में लोगों में सचरण करने वाली कुल मुद्रा को मुद्रा की पूर्ति कहते है। भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रा की पूर्ति के वैकल्पिक मापों को चार रूपों में प्रकाशित करता है, नामत एम1 एम2 एम3 और एम4 ये सभी निम्नलिखित रूपों से परिभाषित किए जाते है -


एम1 = सी.यू. + डी.डी.


एम2 = एम1 + डाकघर बचत बैंको में बचत जमाए


एम3 एम1 + व्यावसायिक बैंकों की निवल आवधिक जमाएँ


एम4 = एम3 + डाकघर बचत संस्थाओं में कुल जमाए