मानव संसाधन नियोजन की प्रकृति - Nature of Human Resource Planning
मानव संसाधन नियोजन की प्रकृति - Nature of Human Resource Planning
मानव संसाधन नियोजन की प्रकृति निम्नलिखित हैं-
1. आवश्यकता से संबंधित मानव संसाधन नियोजन का उद्देश्य संगठन की मानव शक्ति की आवश्यकताओं को संख्या तथा प्रकार दोनों प्रकार से निश्चित करना होता है।
2. इन्वेन्द्री से संबंधित यह संगठन की वर्तमान मानव शक्ति को एक सूची के रुप में प्रस्तुत करता है । इन्वेन्ट्री का विश्लेषण करता है तथा वर्तमान में उपलब्ध सूची में से अप्रयुक्त प्रतिभा की खोज करने में सहायता करता है।
3. माँग तथा पूर्ति के बीच उचित संतुलन यह कुल मानव शक्ति आवश्यकता की तुलना वर्तमान में उपलब्धता से करके मानव शक्ति की कमी या अधिकता को निर्धारित करने में सहायता करता है।
4. संगठन के कार्यक्रम यह मानव संसाधनों की मांग तथा पूर्ति के आधार पर विभिन्न संगठनों में नए कार्यक्रम प्रारंभ करने से संबंधित होता है। यदि आवश्यकता वर्तमान में उपलब्ध कौशल से ज्यादा है तब यह अंतराल रोजगार एवं प्रशिक्षण का आधार बन जाता हैं तथा यदि वर्तमान में कौशल जरुरत से ज्यादा है तब यह अवकाश एवं निष्कासन का आधार बनता है।
वार्तालाप में शामिल हों