मानव संसाधन नियोजन की आवश्यकता एवं महत्व - Need and importance of human resource planning
मानव संसाधन नियोजन की आवश्यकता एवं महत्व - Need and importance of human resource planning
निम्नलिखित कारणों से रूग्ण संगठनों के लिए मानव संसाधन नियोजन या जनशक्ति नियोजन आवश्यक है:
संगठन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए: संगठन में काम करने के लिए, प्रत्येक संगठन को वांछित कौशल, ज्ञान और अनुभव संपन्न कर्मियों की आवश्यकता होती है। संगठन की इस मानव संसाधन की आवश्यकता को उचित मानव संसाधन योजना के माध्यम से प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है। यह कर्मियों के प्रकार के साथ-साथ अपनी संगठनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक कर्मियों की संख्या को परिमाणित करने में सहायता करता है। यह अपेक्षित मानव संसाधनों की आवश्यकतानुसार उपलब्धता को सुनिश्चित करता है।
असुरक्षा, अनिश्चितता एवं परिवर्तन का सामना: संगठन में मानव और गैर-मानव संसाधनों का उचित उपयोग होना चाहिए।
कभी-कभी संगठन में पर्याप्त गैर-मानव संसाधन हो सकते हैं जैसे, मशीन, सामग्री और धन, किन्तु अपर्याप्त मानव संसाधनों के परिणामस्वरूप, निर्माण प्रक्रिया / उत्पादन शुरू नहीं किया जा सकता है। मानव संसाधन नियोजन, जहां तक संभव हो, अनिश्चितताओं और परिवर्तनों का सामना करने में मदद करता है तथा सही समय पर, सही संख्या में और सही जगह पर मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में संगठन को सक्षम बनाता है।
यह श्रम असंतुलन की जांच करने में सहायक होता है: मानव संसाधन की नियोजन संगठन में जनशक्ति की कमी और / या अधिशेष का अनुमान लगाने में सहायता करता है। जनशक्ति की कमी और साथ ही जनशक्ति का अधिशेष संगठन के लिए वांछनीय नहीं है। यह दोनों ही परिस्थितियाँ संगठन के लिए बहुत महंगी साबित हो सकती हैं। मानव संसाधन की कमी के कारण, संगठन के भौतिक संसाधनों का उत्पादकतापूर्ण उपयोग नहीं किया जा सकता है।
मानव संसाधनों के अधिशेष के सन्दर्भ में, इन संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं किया जा सकता है। यह मानव संसाधनों के अभाव और अधिशेष कर्मचारियों की समस्या को समेकित करने में बहुत सहायक है। इससे पहले कि यह असंतुलन असहनीय और महंगा हो, मानव संसाधन नियोजन इस असंतुलन की समस्या का समाधान करने में सहायता करता है।
संगठन की मानव संसाधन आवश्यकताओं को सही आकार प्रदान करने में एक मौजूदा संगठन में, मानव संसाधनों के सन्दर्भ में संगठन को सही आकार देने की लगातार आवश्यकता होती है। संगठन में, सेवानिवृत्ति, दुर्घटना, इस्तीफे, पदोन्नति या कर्मचारियों की मृत्यु के परिणामस्वरूप कुछ पद खाली हो सकते हैं। परिणामस्वरूप, रिक्त पदों लोगों के स्थानापन्न की लगातार आवश्यकता होती है। मानव संसाधन नियोजन संगठन की भविष्य में, सही प्रकार, सही संख्या, सही समय और सही स्थान पर मानव संसाधनों की उपलबध्ता को सुनिश्चित करने में सहायता प्रदान करता है।
संगठन की विस्तार और विविधीकरण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह विस्तार, विविधीकरण और आधुनिकीकरण के संबंध में संगठन की भविष्य की योजनाओं को क्रियान्वित करने में सहायता करता है। मानव संसाधन नियोजन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि संगठन की इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक संख्या में सही प्रकार के कर्मचारी उपलब्ध हों। यह सुनिश्चित करता है कि चुनौतीपूर्ण पदों / कार्यों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वांछित कौशल और ज्ञान वाले कर्मचारी उपलब्ध हों।
कर्मचारियों का प्रशिक्षण और विकास संगठन की निरंतर बदलती आवश्यकताओं के परिणामस्वरूप कर्मचारियों के प्रशिक्षण और विकास की लगातार आवश्यकता है।
मानव संसाधन नियोजन, प्रशिक्षण एवं विकास आदि के माध्यम से कर्मचारियों के उन्नयन और विकास के अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार, यह संगठन के भविष्य की अत्यधिक कुशल कर्मचारियों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है।
कर्मचारियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करना - मानव संसाधन नियोजन, पदोन्नति, स्थानांतरण, वेतन, बेहतर लाभ, विकास आदि के माध्यम कर्मचारियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करता है।
बजट तैयार करने में मदद करता है- यह मानव संसाधनों के उपयोग की लागत का आकलन करने में मदद करता है, उदाहरणस्वरूप- वेतन तथा अन्य वित्तीय एवं गैर वित्तीय लाभ आदि इसमें सम्मिलित हैं। यह संगठन के विभिन्न विभागों/ अनुभागों के लिए मानव संसाधन बजट तैयार करने की प्रक्रिया को दिशा प्रदान करता है। इसलिए, यह संगठन में उपयुक्त बजट तैयार करने में भी मदद कर सकता है।
बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने के लिए संगठन को कर्मचारियों के सन्दर्भ में सही आकार प्रदान के प्रयास में, कुछ कर्मचारी अधिशेष हो सकते हैं। इसका अर्थ है कि संगठन में उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। इस अतिरेक की परिस्थिति में विभिन्न संबंधित दलों और अधिकारियों के साथ परामर्श करने के उपरान्त मानव संसाधन नियोजन के माध्यम से कर्मचारियों को वैकल्पिक रोजगार प्रदान करने का प्रयास भी किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों