मानव संसाधन अंकेक्षण की आवश्यकता/ कारण - Need / Reasons for HR Audit

मानव संसाधन अंकेक्षण की आवश्यकता/ कारण - Need / Reasons for HR Audit


निम्नलिखित कारणों से मानव संसाधन अंकेक्षण संगठन के लिए आवश्यक है:


• नीतियों और प्रक्रियाओं को पहचानने के लिए, जिन्हें कानून या अनुपालन नियमों में हुए परिवर्तनों के लिए अद्यतन करने की आवश्यकता है।


• नीतियों और प्रक्रियाओं का पता लगाने के लिए, जिनके अनुपालन नहीं किया गया है तथा क्यों नहीं किया गया है. इसका पता करने के लिए।


• अलिखित प्रथाओं के बारे में पता करने के लिए और क्या उन प्रथाओं से किसी भी प्रकार का कानूनी जोखिम तो सम्बंधित नहीं है?


• इस तथ्य के निरीक्षण के लिए कि क्या प्रक्रियाएं और व्यवहार उपयोगकर्ता के अनुकूल हैं, और व्यापक अनुपालन सुनिश्चित करने में सहायता के लिए कौन-से परिवर्तन किए जा सकते हैं? 


• नई नीतियों या प्रक्रियाओं के अवसरों की पहचान करने के लिए जो जोखिम को कम करने में मदद करेंगी। 


• यह निर्धारित करने के लिए कि क्या रिकार्ड रखने के तरीकों/मानकों का पालन किया जा रहा है?


• यह पहचानने के लिए कि अतिरिक्त प्रशिक्षण या संचार सम्प्रेषण, अनुपालन के लिए किस प्रकार से सहायक होगा?