शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद - Net National Product
शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद - Net National Product
यद्यपि सकल राष्ट्रीय आय की धारणा उत्पादन एवं रोजगार सम्बन्धी दशाओं की अधिक विश्वसनीय सूचकाक हैं लेकिन इसके बावजूद समष्टि विश्लेषण (Macro Analysis) की यह धारणा दोषपूर्ण है। जिस प्रकार एक फर्म का कुल लाभ (Gross profit) उसकी वास्तविक स्थिति का चित्र प्रस्तुत नहीं करता बल्कि फर्म की सही सही स्थिति जानने के लिये शुद्ध लाभ (Net profit) की जानकारी करना आवश्यक होता है। ठीक उसी प्रकार GNP किसी देश की आर्थिक उपलब्धियों का धुंधला चित्रा ही प्रस्तुत करता है ओर देश की सही अर्थों में आर्थिक प्रगति का मूल्यांकन करने के लिये उसके विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद ( NNP) की जानकारी करना आवश्यक माना जाता है। यदि कुल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में से मूल्य ह्रास आदि को घटा दिया जाय तो जो शेष बचता है उसे विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं।
इसको बाजार कीमतों पर राष्ट्रीय (National Income at Market Prices) भी कहा जाता है।
NNP = GN – Depreciation
निःसन्देह, NNP की अवधारणा देश में हुई उत्पादन वृद्धि का एक सपाट प्रतिबिम्ब प्रस्तुत करती है जिस कारण इसका विकास के अर्थशास्त्रा' (growth economics) में एक विशेष महत्व है। किन्तु इस धारणा में एक गम्भीर दोष यह पाया जाता है कि पूजीगत घिसावट अर्थात मूल्य ह्रास का सही सही अनुमान लगाना एक कठिन कार्य है जिस कारण छछ अनुमान कभी कभी भ्रमात्यक सिद्ध होते हैं ।
वार्तालाप में शामिल हों