मानव संसाधन प्रबंधन के उद्देश्य - Objectives of Human Resource Management

मानव संसाधन प्रबंधन के उद्देश्य - Objectives of Human Resource Management


मानव संसाधन प्रबंधकों को, सही संख्या में, सही समय पर, सही जगह पर सही लोगों को प्राप्त करने और फिर उन्हें उनके वर्तमान एवं भविष्य के श्रेष्ठ निष्पादन के लिए, उनकी क्षमताओं को विकसित करने हेतु सहायता देने की आवश्यकता होती है। मानव संसाधन प्रबंधन के प्रमुख उद्देश्यों को इस प्रकार सूचीबद्ध किया जा सकता है:


1. संगठन को अपने लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करने के लिए: एक संगठन में मानव संसाधन विभाग का उद्देश्य, अन्य विभागों की भांति, सर्वप्रथम संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करना है और यदि वह इस उद्देश्य की पूर्ति करने में असफल रहता है तो मानव संसाधन विभाग जड़ एवं निष्क्रिय माना जाएगा।


2. कर्मचारियों के कौशल एवं क्षमताओं का उत्पादक्तायुक्त उपयोगः मानव संसाधन प्रबंधन का प्राथमिक उद्देश्य लोगों की क्षमताओं का विकास करना, उन्हें उत्पादक बनाना तथा ग्राहकों, स्टॉकधारकों और कर्मचारियों को लाभ पहुंचाना है। अपने कर्मचारियों को खुश रखने और उन्हें प्रत्येक ग्राहक को संतुष्ट रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने के परिणाम वास्तव में सर्वोत्तम होते हैं।


3. संगठन के लिए सुप्रशिक्षित एवं अभिप्रेरित कर्मचारियों को उपलब्ध कराना: मानव संसाधन विभाग आवश्यकता है कि कर्मचारियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए प्रेरित किया जाए, उनके निष्पादन के परिणामों का उचित मूल्यांकन किया जाए तथा उनका पारिश्रमिक, संगठन में उनके योगदान पर आधारित हो। 


4. कर्मचारियों की कार्य-संतुष्टि और आत्म-बोध के स्तर को चरम पर पहुंचाना : मानव संसाधन प्रबंधन प्रत्येक कर्मचारी को अपनी वास्तविक क्षमता का बोध कराने का प्रयास करता है। इस दिशा में कार्य जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु उपयुक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।


5. कार्य-जीवन की गुणवत्ता का विकास करना तथा उसे बनाए रखना: मानव संसाधन प्रबंधन, संगठन में रोज़गार को एक वांछनीय व्यक्तिगत और सामाजिक स्थिति में बनाता है। कार्य-जीवन की गुणवत्ता में सुधार किये बिना उत्कृष्ट संगठनात्मक प्रदर्शन संभव नहीं है।


6. मानव संसाधन नीतियों को सभी कर्मचारियों को संप्रेषित करना: मानव संसाधन प्रबंधन का यह दायित्व है की वह उपयुक्त अर्थों में, विभाग एवं संगठन की नीतियां एवं विचार, उपभोक्ताओं, गैर उपभोक्ताओं, नियामकों एवं बाह्य जनता की भावनाओं एवं सुझाव तथा आन्तरिक मानव संसाधनों के विचारों को अपने कर्मचारयों में सफलतापूर्वक संप्रेषित करे।


7. समाज की आवश्यकताओं के प्रति नैतिक एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायित्व: मानव संसाधन प्रबंधन यह सुनिश्चित करता है कि संगठन में मानव संसाधन का उपयोग वैधानिक एवं नैतिक मानदंडों के आधार पर, नैतिक एवं सामाजिक रूप से जिम्मेदारी के साथ हो।