मानव संसाधन नियोजन के उद्देश्य - Objectives of Human Resource Planning

मानव संसाधन नियोजन के उद्देश्य - Objectives of Human Resource Planning


मानव संसाधन नियोजन की विचारधारा, नियोजन के सिद्धांत पर आधारित है। मानव संसाधन नियोजन में परिमाणात्मक व गुणात्मक पहलू से भावी मानव शक्ति का निर्धारण कर आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जाता है।


मानव संसाधन नियोजन के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार है:


• मानव संसाधन की आवाश्यकता का सही पूर्वानुमान- मानव संसाधन नियोजन से संगठन में मानव शक्ति की आवश्यकताओं का सही पूर्वानुमान लगाया जा सकता है, ताकि भविष्य में आवश्यकता के अनुरुप योग्यता वाले कर्मचारी आसानी से प्राप्त किये जा सकें।


• मानव संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग - मानव संसाधन नियोजन द्वारा संगठन में उपलब्ध मानव संसाधनो का अनुकूलतम उपयोग किया जा सकता है।


• भर्ती एवं चयन नीति को वैज्ञानिक बनाना - मानव शक्ति नियोजन भर्ती व चयन नीति का वैज्ञानिक तरीके से निर्माण करने में भी सहायक होता है। इसके द्वारा ऐसी भर्ती तकनीक का निर्माण किया जा सकता है, जिससे कम लागत में भी श्रेष्ठ कर्मचारियों की भर्ती की जा सके।


• मानव संसाधन का कुशल प्रबंध करना- मानव संसाधन नियोजन द्वारा वर्तमान कर्मचारियों को अनेक पदों के अनुरूप बनाना,

वर्तमान पद रिक्तियों का वर्तमान मानव संसाधन द्वारा सर्वोत्तम ढंग से पूर्ति करना तथा मानव शक्ति की आवश्यकताओं का निर्धारण करना आदि कार्य मानव संसाधन प्रबंध द्वारा किए जाते हैं।


• पारिश्रमिक पर नियंत्रण - मानव संसाधन नियोजन द्वारा वेतन एवं मजदूरी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है, जिससे श्रम लागतों में कमी की जा सके।


• मानव शक्ति के प्रशिक्षण एवं विकास की वैज्ञानिक पद्धति - मानव संसाधन नियोजन कार्मिक प्रशिक्षण एवं विकास को वैज्ञानिक बनाने में सहायक हैं।


• उत्पादन स्तर को बनाए रखना - एक अच्छे मानव संसाधन नियोजन से श्रमिक / कार्मिक आवर्तन में कमी आती है, जिससे संगठन का उत्पादन निरंतर बढ़ता हैं।