कार्य विशिष्टता के उद्देश्य - Objectives of job specification
कार्य विशिष्टता के उद्देश्य - Objectives of job specification
◆ कार्य विवरण के आधार पर वर्णित कार्य विशिष्टता, उम्मीदवारों के इस विश्लेषण में सहायता करती है कि क्या किसी विशेष रिक्ति के लिए वह आवेदन करने योग्य हैं अथवा नहीं।
◆ यह किसी संगठन के भर्ती समूह को यह समझाने में मदद करता है कि उम्मीदवार में किसी नौकरी विशेष हेतु, योग्यता, गुण और विशेषताओं का स्तर क्या होना चाहिए।
◆ कार्य विशिष्टता किसी नौकरी/ पद के दायित्वों, वांछित तकनीकी और शारीरिक कौशल, संवादात्मक क्षमता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देता है।
◆ यह किसी विशेष नौकरी के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार चुनने में मदद करता है।
कार्य विवरण एवं कार्य विशिष्टता नौकरी विश्लेषण के दो अभिन्न अंग हैं। वह किसी पद / कार्य को पूरी तरह से परिभाषित करते हैं तथा भर्ती और चयन की पूरी प्रक्रिया किस प्रकार से आगे बढ़नी है, इस सन्दर्भ में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को निर्देशित करते हैं। नौकरी और प्रतिभा के बीच एक सही सामंजस्य बनाने के लिए दोनों सूचनाएं बेहद प्रासंगिक हैं। निष्पादन मूल्यांकन और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं का विश्लेषण किसी विशेष पद / कार्य के मूल्यांकन के लिए भी कार्य विश्लेषण एवं इसके दोनों घटक- कार्य विवरण तथा कार्य विशिष्टीकरण अत्यन्त उपयोगी हैं।
वार्तालाप में शामिल हों