उद्देश्य , सब्सिडी योजनाएं - Objectives, Subsidy Schemes

उद्देश्य , सब्सिडी योजनाएं - Objectives, Subsidy Schemes


• नए स्वरोजगार उद्यम / परियोजनाएं / लघु उद्यम की स्थापना के जरिए देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में ही रोजगार के अवसर पैदा करना। 


• बड़े पैमाने पर अवसाद ग्रस्त पारंपरिक दस्तकारों / ग्रामीणों और शहरी बेरोजगार युवाओं को साथ लाना और जितना संभव हो सके, उनके लिए उसी स्थान पर स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराना।


• देश में बड़े पैमाने पर पारंपरिक और संभावित दस्तकारों और ग्रामीण एवं शहरी बेरोजगार युवाओं को निरंतर और सतत रोजगार उपलब्ध कराना, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की तरफ जाने से रोका जा सके।


• दस्तकारों की रोजना आमदनी क्षमता और ग्रामीण व शहरी रोजगार दर बढ़ाने में योगदान देना।


सब्सिडी योजनाएं


औद्योगिक क्षेत्र, खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं आरंभ की है जिनके अंतर्गत पात्र उद्यमों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। ऐसी कुछ सब्सिडी योजनाएं विशिष्ट रूप से कतिपय औद्योगिक क्षेत्रों के लिए है, जबकि उनमें से कुछ जैसे कि सीएलसीएएसएस, अनेक प्रकार के उद्योगों के लिए उपलब्ध हैं।