प्रशिक्षण कार्यक्रम का संगठन - organization of training program
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संगठन - organization of training program
संगठन में जब प्रशिक्षण और उसका उद्देश्य निर्धारित हो जाए, तब प्रबंध पर बल देना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना का होना आवश्यक है और प्रशिक्षण हमेशा योजनाबद्ध तरीके से होना चाहिए योजना में निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देना आवश्यक है।
1. प्रशिक्षण तथा अनुदेशक प्रशिक्षण क्रिया में प्रशिक्षण लेने वाले का चयन जितना महत्वपूर्ण है उससे भी महत्वपूर्ण निर्णय प्रशिक्षण दिलाने वाले अनुदेशक या प्रशिक्षित का चयन करना होता है। इनका चयन करने के लिए योग्यता अनुभव, कुशलता, प्रभावशीलता आदि बातो पर ध्यान दिया जाता है
और अलग-अलग प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग योग्यता वाले व्यक्ति का चयन किया जाता है विशिष्ट प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण होता है इसके लिए विशिष्ट योग्यता वाले अनुदेशक या प्रशिक्षण का चयन करना प्रशिक्षण गुणवत्ता को बढ़ाता है।
II. प्रशिक्षण समय सीमा प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण की समय सीमा स्पष्ट और लिखित रूप से सब को अवगत करना चाहिए। किस प्रशिक्षण की समय सीमा कितनी हो इसको पहले से निर्धारित करना चाहिए।
अलग-अलग विशिष्टता वाले प्रशिक्षण में अलग-अलग समय लगता है। इसकी अलग-अलग समय सीमा होना चाहिए, जिससे कर्मचारी उचित प्रशिक्षण निश्चित समय सीमा में प्राप्त कर सके और अपनी कर्यदक्षताए गुणवत्ता, योग्यता में वृद्धि कर सके। उपयोगिता और लागत के बीच सामंजस्य स्थापित करना भी प्रशिक्षण समय सीमा निर्धारण का उद्देश्य होना चाहिए।
III. प्रशिक्षण की विधि प्रशिक्षण के समय सीमा निर्धारण के बाद अंतिम बिंदु प्रशिक्षण की विधि निर्धारण करना होना चाहिए। इसमें प्रशिक्षण विधि, तकनीक आदि का चयन करना चाहिए। प्रशिक्षण विधि में संगठन के उद्देश्य को ध्यान में रखकर निर्धारित करना चाहिए और उपयोग में आने वाली सामग्री की पहले से व्यवस्था करना चाहिए। यह सामग्री प्रशिक्षण विधि और तकनिक पर आधारित होती है। लिखित सामग्री और अन्य सामग्री की व्यवस्था रखना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों