वाणिज्यिक बैंकों की संगठन प्रणालियाँ - Organizational Systems of Commercial Banks
वाणिज्यिक बैंकों की संगठन प्रणालियाँ - Organizational Systems of Commercial Banks
संगठन के दृष्टिकोण से वाणिज्यिक बैंकों को दो मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है- (1) शाखा बैंकिग तथा (2) इकाई बैंकिंग
शाखा बँकिग
शाखा बैकिंग प्रणाली के अंतर्गत बैंक के एक प्रधान कार्यालय के अतिरिक्त उसकी अनेक शाखाएं देश में फैली होती है और कभी-कभी कुछ शाखाएं देश के बाहर भी होती हैं। इंग्लैंड, जर्मनी, कनाडा, फ्रान्स, आस्ट्रेलिया आदि देशों में इसी प्रकार की बैंकिंग व्यवस्था है। इंग्लैंड के महान पाँच बैंकों - मिडलैंड, लॉयड्स, बर्कलेस, वेस्टमिन्स्टर तथा नेशनल प्राविशियल की शाखाएँ देश भर में फैली हुई है तथा उन्होंने इंग्लैंड की अधिकांश बैंकिंग संस्थाओं पर अपना आधिपत्य स्थापित कर रखा है। भारत में भी वाणिज्यिक बैंको की शाखाएं देश भर में फैली हुई है। अमेरिका में शाखा बैंकिंग का आरम्भ 1909 में कैलीफोर्निया में एक अधिनियम के अंतर्गत हुआ था और इसके पश्चात् इसकी उन्नति हुई है।
वार्तालाप में शामिल हों