नीलामी द्वारा विक्रय में अन्य महत्वपूर्ण नियम - Other Important Rules in Selling by Auction

नीलामी द्वारा विक्रय में अन्य महत्वपूर्ण नियम - Other Important Rules in Selling by Auction


नीलामी द्वारा विक्रय में अन्य महत्वपूर्ण नियम निम्नलिखित हैं:


i. गलती से आरक्षित मूल्य से कम पर माल का विक्रय करने पर - नीलामीकर्ता यदि गलती से आरक्षित या निर्धारित मूल्य से कम मूल्य पर नीलामी समाप्त कर देता है तो वह अधिकतम बोली लगाने वाले क्रेता को माल की सुपुर्दगी देने के लिए बाध्य नहीं है।


ii. क्रेताओं द्वारा मिलकर बोली लगाने पर यदि विक्रेता को क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से कई क्रेता एक साथ मिलकर बोली लगाते हैं तो विक्रेता विक्रय को निरस्त कर सकता है।


iii. विक्रेता द्वारा अधिकार सुरक्षित रखा जाना- विक्रेता यदि चाहे तो पहले से ही बोली लगाने का अधिकार सुरक्षित रख सकता है, लेकिन शर्त यह है कि उसने एक बोली लगायी हो। यदि वह एक से अधिक बोली लगाता है तो उसका मन्तव्य अपने हित की सुरक्षा करना नहीं हैं, बल्कि मूल्य बढ़ाना है और यह कपट है।