प्रति इकाई लागते - Per Unit Cost
प्रति इकाई लागते - Per Unit Cost
अल्पकालीन लागतों को प्रति इकाई लागतों के रूप में निम्न वर्गों में बाँटा जा सकता है :
1. औसत स्थाई लागत (Average Fixed Cost )
2 औसत परिवर्तनशील लागत (Average Variable Cost )
3. औसत कुल लागत (Average Total Cost )
4 सीमान्त लागत (Marginal Cost )
अब हम उपर्युक्त चारों प्रकार की लागतों का उत्पादन से जो सम्बन्ध है, उसका अध्ययन करेंगे:
1 औसत स्थाई लागतें एवं उत्पादन यदि हम वस्तु की कुल स्थाई लागत में उत्पादित इकाइयों का भाग दे दे तो हमें औसत स्थाई लागत प्राप्त हो जायेगी। यह लागत उत्पादन की मात्रा के विपरीत दिशा में परिवर्तित होती है अर्थात् यदि उत्पादन की मात्रा बढ़ती है तो औसत स्थाई लागत घट जाती है और उत्पादन की मात्रा घटने पर औसत लागत प्रति इकाई बढ़ जायेगी। उत्पादन बढ़ने पर औसत स्थायी लागत इसलिये बढती है क्योंकि स्थायी लागत अधिक इकाईयों में बंट जाती है। यदि औसत स्थाई लागत को ग्राफ पेपर पर दिखाया जाय तो इसकी आकृति आयत अधीन्द्र (Rectangular hyperbola) की होगी।
Average Fixed Cost = Total Fixed Cost / Quantity
2 औसत परिवर्तनशील लागते एवं उत्पादन- यदि हम वस्तु की कुल परिवर्तनशील लागत में उत्पादन की मात्रा का भाग दे दे तो हमें औसत परिवर्तनशील लागत प्राप्त होगी।
यह लागत उत्पत्ति के नियमों अथवा परिवर्तनशील अनुपातों के नियमों से प्रभावित होती है। व्यवसाय की प्रारम्भिक अवस्था में उत्पत्ति वृद्धि नियम लागू होता है, अतः इस लागत का स्वभाव घटते हुये क्रम में होता है। उत्पत्ति स्थिरता नियम लागू होने पर यह लागत उत्पादन की मात्रा के अनुपात में घटती बढ़ती है। जब फर्म के यहाँ उत्पादन ह्रास नियम लागू होने लगता है तो यह लागत बढ़ते हुये क्रम में होती है। अतः औसत परिवर्तनशील लागत को यदि ग्राफ पर दिखाया जाय तो यह अंग्रेजी के अक्षर U का स्वरूप धारण करती है। इस लागत को ज्ञात करने का सूत्र निम्न होगा:
Average Varible Cost = Total Varible Cost / Quantity
(iii) औसत कुल लागत एवं उत्पादन- यदि किसी वस्तु की कुल लागत में उत्पादित मात्रा का भाग दे दिया जाय तो हमें उस वस्तु की औसत कुल लागत ज्ञात होगी। इसे ज्ञात करने का निम्न सूत्र है.
Average Total Cost = Total Cost / Quantity
औसत कुल लागत औसत स्थाई लागत एवं औसत परिवर्तनशील लागत का योग होती है अतः हम औसत कुल लागत को निम्न सूत्र से भी ज्ञात कर सकते हैं :
Average Total Average Variable Average Fixed
Cost = Cost + Cost
यदि फर्म के यहाँ लागत ह्रास नियम प्रभाव में हो तो औसत कुल लागत औसत परिवर्तनशील लागत के घटने के कारण घटेगी बाद में औसत परिवर्तनशील लागत के बढ़ने पर भी कुछ अल्प अवधि के लिए घट सकती है।
यदि फर्म के यहाँ लागत वृद्धि नियम प्रभावी हो तो यह लागत बढ़ेगी। इस लागत को यदि ग्राफ पेपर पर दिखायें तो अंग्रेजी के U का आकार बनेगा।
(iv) सीमान्त लागत एवं उत्पादन जैसा कि हम जानते हैं कि उत्पादन की मात्रा में एक इकाई से वृद्धि करने पर लागत में जो वृद्धि होती है उसे सीमान्तज लागत कहते हैं। उत्पादन की मात्रा में एक इकाई से वृद्धि होने पर केवल परिवर्तनशील लागत ही बढ़ती है, अतः स्थाई लागतों का सीमान्त लागत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
वार्तालाप में शामिल हों