चयन परीक्षण की पूर्व- आवश्यकताएं - Pre-Requirements of Selection Test

चयन परीक्षण की पूर्व- आवश्यकताएं - Pre-Requirements of Selection Test


क) मानकीकरण- चयन परीक्षण के प्रशासन / संचालन, मूल्यांकन एवं एवं निष्कर्षों की व्याख्या के कुछ पूर्व निर्धारित मानदंड होने चाहिए। 


ख) विश्वसनीयता - यदि एक ही व्यक्ति पर समान परिस्थितियों में कोई परीक्षण बार- बार दोहराया जाए, तो प्राप्तांकों में एकरूपता होनी चाहिए न की असमानता ।


ग) वैधता- वैधता से तात्पर्य उस सीमा से हैं, जहां तक कोई परीक्षण किसी निर्धारित तत्व का ही मूल्यांकन करे न कि किसी और तथ्य का उदाहंस्वरूप, बुद्धि परीक्षण को बुद्धि का ही मापन करना चाहिये न कि अभिरुचि, व्यक्तित्व आदि का ।


घ) वस्तुनिष्ठता परीक्षण के अंकों अथवा मूल्यांकन को व्यक्तिगत विचारों एवं भावनाओं सा प्रभावित न होकर सत्य एवं वस्तुनिष्ठ होना चाहिए अर्थात मूल्यांकनकर्ता को निष्पक्ष होना चाहिए।