ऋण देने में सावधानियाँ - Precautions in lending

ऋण देने में सावधानियाँ  - Precautions in lending


ऋण देते समय बैंकों को उचित सावधानी रखनी चाहिए। बैंकों द्वारा ऋण व्यक्तियों को भी दिए जाते हैं तथा संस्थाओं को भी ऋण देने में कुछ विशेष सावधानियों की आवश्यकता है, जैसे 


1. किसी भी ग्राहक को बहुत लंबी अवधि के लिए ऋण नहीं देना चाहिए ।


2. किसी भी ग्राहक को बहुत बड़ी रकम का ऋण नहीं देना चाहिए, बल्कि ऋणों का विकेंद्रीकरण की नीति अपनानी चाहिए।


3. सट्टे के कार्य तथा उपभोग के लिए ऋण देना अच्छा नहीं होता जबकि उत्पादक कार्यो के लिए दिए गए ऋण स्वयं साध्य होते है और उनमें अधिक सुरक्षा रहती है।


4. ऋणों का बार-बार व आसानी से नवीनीकरण नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे ऋणों की वसूली करना अंत में कठिन हो जाता है। 


5. ऋणों के लिए उचित व पर्याप्त जमानत प्राप्त करनी चाहिए तथा जमानत के मूल्य से कम मूल्य का ऋण देना चाहिए।


6. ऋण लेने वाले की साख तथा उसके व्यवसाय की ठीक से जाँच कर लेनी चाहिए।


7. बैंकों में पारस्परिक स्पर्द्धा के कारण सस्ते ऋणों की नीति बहुत हानिकारक होती है, इसलिए इसे कभी- कभी नहीं अपनाना चाहिए।